सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: भोजन के बाद आलस और नींद से परेशान हैं? डॉक्टर ने बताया इससे बचाव का सटीक उपाय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 11 Mar 2026 01:23 PM IST
सार

How To Reduce Belly Fat Naturally: भोजन के बाद अक्सर लोगों को नींद आती है और ऐसा होना सामान्य है। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि यह आदत धीरे-धीरे आपके मोटापे और पाचन संबंधी समस्या के जोखिम को बढ़ा देता है। इसलिए आइए इस लेख में इससे बचाव के उपाय के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Feeling Sleepy After Lunch Doctor Shares 15-Minute Walking Hack to Control Sugar and Belly Fat
लंच के बाद नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com

Preventing Acidity After Lunch: अक्सर लोगों को ये परेशानी होती है कि भोजन करने के बाद उन्हें नींद आती है और आलस महसूस होने लगता है। भोजन करने के तुरंत बाद भारीपन, सुस्ती और नींद आना एक सामान्य समस्या लग सकती है, लेकिन यह आपके मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि भोजन के बाद का आलस, एसिडिटी और पेट फूलना दरअसल शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर और इंसुलिन से जुड़ा हो सकता है।



डॉक्टर शालिनी बताती हैं कि जैसे ही हम खाना खाते हैं, शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है। अगर हम खाकर तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं, तो यह मांसपेशियां इस ग्लूकोज का उपयोग नहीं कर पाती हैं और फैट के रूप में आपके शरीर में जमा होने लगती हैं।

इससे न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि पाचन प्रक्रिया धीमी होने के कारण एसिडिटी और गैस की समस्या भी होने लगती है। इससे बचने के लिए डॉक्टर शालिनी ने एक बेहद आसान और प्रभावी उपाय बताया है, जो आपकी शुगर स्पाइक को नियंत्रित कर आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रख सकती है।

Trending Videos
Feeling Sleepy After Lunch Doctor Shares 15-Minute Walking Hack to Control Sugar and Belly Fat
पढ़ते समय सोने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

भोजन के बाद 'पोस्ट-मील वॉक' करें?

  • डॉक्टर शालिनी के अनुसार भोजन के तुरंत बाद टहलने से आपकी मांसपेशियां बढ़ते हुए ग्लूकोज को सोख लेती हैं, जिससे इंसुलिन स्थिर रहता है।
  • यह आदत 'इंसुलिन रेजिस्टेंस' के जोखिम को कम करती है, जो टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे का सबसे बड़ा कारण है।
  • टहलने से आंतों की गतिशीलता बढ़ती है, जिससे भोजन जल्दी पचता है और भारीपन महसूस नहीं होता।

 

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपको भी होती है मीठा खाने की अधिक क्रेविंग? डॉक्टर से जान लें इसके पीछे का मूल कारण
विज्ञापन
विज्ञापन
Feeling Sleepy After Lunch Doctor Shares 15-Minute Walking Hack to Control Sugar and Belly Fat
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

टहलने का सही तरीका और समय

  • डॉक्टर शालिनी बताती हैं कि खाने के मात्र 5 मिनट बाद ही टहलना शुरू कर देना चाहिए।
  • कुल 10-15 मिनट का टहलना पर्याप्त है, इसे बहुत लंबा खींचने की आवश्यकता नहीं है।
  • ध्यान रखें कि वॉक हमेशा 'स्लो' (धीमी) होनी चाहिए। अगर आप तेज चलेंगे, तो पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है और पेट में दर्द महसूस हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें- World Kidney Day 2026: शुगर-बीपी नहीं रहता कंट्रोल तो किडनी से भी धो बैठेंगे हाथ, लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी
Feeling Sleepy After Lunch Doctor Shares 15-Minute Walking Hack to Control Sugar and Belly Fat
पौष्टिक खानपान - फोटो : Adobe

अगर ऑफिस में भोजन करते हैं तो क्या करें?

  • अगर आप ऑफिस में हैं और बाहर टहलना संभव नहीं है, तो अपनी डेस्क के पास ही कदमताल कर सकते हैं।
  • यह छोटा सा व्यायाम भी आपके ब्लड शुगर को क्रैश होने से बचाएगा।
  • यह छोटी सी एक्टिविटी आपके लिवर और अग्न्याशय पर पड़ने वाले बोझ को काफी हद तक कम कर सकती है।


View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)


विज्ञापन
Feeling Sleepy After Lunch Doctor Shares 15-Minute Walking Hack to Control Sugar and Belly Fat
डॉक्टर - फोटो : Adobe Stock Photo
डॉक्टर का सुझाव
डॉक्टर शालिनी के मुताबिक ये छोटी सी आदत आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। आज भागदौड़ भरी जिंदगी में भोजन के बाद 15 मिनट खुद को देना आपके भविष्य की बड़ी बीमारियों को टाल सकता है। ये आदत आपके पाचन को भी ठीक रखता है और आपके वजन को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed