{"_id":"5bfcc4c8bdec22416713928d","slug":"surprising-health-benefits-of-radish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूली खाने के ये 5 जबरदस्त फायदे जान लेंगे तो आज से खाना कर देंगे शुरू","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
मूली खाने के ये 5 जबरदस्त फायदे जान लेंगे तो आज से खाना कर देंगे शुरू
Tue, 27 Nov 2018 01:15 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
radish
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सर्दियों में मूली हर किसी की किचन का अहम हिस्सा होती है। किसी को मूली के पराठे पसंद होते हैं, तो कोई मूली की सब्जी खाना पसंद करता है। बहुत सारे लोगों को मूली का अचार बेहद पसंद होता है। वहीं ऐसे लोग भी बहुत हैं जो इसे देखना तक पसंद नहीं करते। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो इससे होने वाले फायदे जान लें। एक बार इसे खाने के फायदे जान लेंगे तो आप खुद को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से रोक नहीं पाएंगे।
2 of 6
- फोटो : file photo
पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली हमारी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करती है और इसलिए इसे नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है। यह हमारी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता, जो कब्ज के मरीजों के लिए रामबाण है।
3 of 6
- फोटो : file photo
अगर किसी को भूख न लगने की परेशानी है तो इसके लिए आप मूली के रस में अदकर का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ेगी और आपको अगर पेट संबंधित कोई रोग है तो वो भी दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : file photo
अगर आपको पेट में भारीपन महसूस हो रहा है तो आप मूली के रस में नमक मिलाकर पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा। जिन लोगों को लिवर संबंधित कोई परेशानी है तो उन्हें अपनी डाइट में मूली को जरूर शामिल करना चाहिए। यह हमारे लिवर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ इसकी क्रिया को बेहतर करता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : File Photo
हाई बीपी के लोगों के लिए भी मूली बहुत फायदेमंद है। एंटी हाइपरटेंसिव गुणों से भरपूर मूली उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है, जो हमारे शरीर मेंसोडियम-पोटैशियम के अनुपात को बैलेंस बनाए रखता है जिससे ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।