फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: मीठे में तैयार करें मखाना और बादाम की बर्फी, रेसिपी है बेहद आसान

Sun, 20 Feb 2022 10:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 20 Feb 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
sweet cravings solution recipe to make makhana badam barfi
barfi - फोटो : istock

मीठे के शौकीन हर वक्त मीठा खा सकते हैं। वहीं खाने के बाद मीठा खान लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में रोज अगर कुछ डेजर्ट बनाने का समय नही है। तो इस बर्फी को बनाकर रखें। मीठे की क्रेविंग होने पर इसे खाया जा सकता है। वहीं ये बर्फी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो इसे बच्चों को खिलाएं। जिससे उन्हें कुछ सेहतमंद और स्वादिष्ट खाने को मिलेगा। तो चलिए जानें क्या है बादाम और मखाने की बर्फी की रेसिपी। 

sweet cravings solution recipe to make makhana badam barfi
मखाना - फोटो : सोशल मीडिया
बादाम और मखाने की बर्फी के लिए सामग्री

बर्फी बनाने के लिए बहुत ही कम सामान की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए बस सौ ग्राम मखाना, सौ ग्राम बादाम, चीनी, देसी घी, एक लीटर दूध, केसर और इलायची की जरूरत होगी। आप चाहे तो केवल केसर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बर्फी बनाने के लिए मखाने को किसी पैन में बिना घी के भून लें। जब ये अच्छे से भुन जाए तो प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। 

sweet cravings solution recipe to make makhana badam barfi
बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
बर्फी बनाने की विधि

मखाने को ठंडा कर ग्राइडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। बादाम को भिगोकर रख दें। जब इनके छिलके फूल जाएं तो इसे निकाल दें। फिर इन बादाम को सुखा लें। बादाम अच्छी तरह से सूख जाएं तो इनको भी पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें। अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें। जब चाशनी बन जाए तो इसमे दूध डाल दें। अच्छे से मिलाकर केसर के रेशे डाल दें। केशर से रेशे से दूध और चाशनी का रंग बदल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sweet cravings solution recipe to make makhana badam barfi
बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

दूध में जब उबाल आ जाएं तो इसमे बादाम और मखाने का पाउडर डालें। इसे तेजी से चलाते रहें नहीं तो गांठ पड़ जाएगी। जब ये अच्छे से घुल जाए तो गैस की आंच को तेज कर लें। फिर पांच मिनट तक चलाकर इसमे घी डालें। कुछ ही देर में बादाम और मखाने दूध सोखकर बिल्कुल बैटर जैसा हो जाएगा। इसे तेजी से चलाकर गैस बंद कर दें। पहले से किसी प्लेट या ट्रे में घी लगाकर चिकना कर रखें। फिर बर्फी के बैटर को उसी ट्रे या प्लेट में निकालकर चम्मच की सहायता से चिकना कर दें। जब ये ठंडा हो जाए तो चाकू की सहायता से बर्फी का आकार दे। एयर टाइट कंटेनर में कर इसे फ्रिज में रखें। तैयार है मखाने और बादाम की बर्फी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed