Recipe Of The Day Gajar Ka Halwa: सर्दी का मौसम आ गया है। इस मौसम में बाजार में बहुत सारी सब्जियां आ जाती हैं। सर्दियों में मौसमी सब्जियों के साथ ही तरह तरह के व्यंजन भी रसोई में बनते हैं। ये व्यंजन खाने में लजीज होने के साथ ही सेहतमंद भी हो सकते हैं। अक्सर सर्दियों में मीठे में एक खास डिश बनाई जाती है, जो सामान्यत: गर्मियों के मौसम में खाने को नहीं मिलती है। ठंड के महीनों में सब्जी मंडी में गाजर की बहार आ जाती है और लोगों की रसोइयों में गाजर के हलवे की महक आने लगती है। हालांकि बाजार में भी गाजर का हलवा मिलता है। अक्सर लोग घर पर बाजार जैसा खिला खिला गाजर का हलवा नहीं बना पाते। ऐसे में बाजार से ही हलवा खरीद लेते हैं। लेकिन इस सर्दी के मौसम में बाजार जैसा स्वाद का और खिला खिला गाजर का हलवा घर पर बना सकेंगे। यहां गाजर का हलवा बनाने की आसान विधि बताई जा रही है।
Recipe Of The Day: इस आसान विधि से घर पर बनाएं खिला-खिला गाजर का हलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
एक किलो बड़ी गाजर, एक लीटर क्रीम दूध, मावा, चीनी, घी, बादाम, काजू, किशमिश।
गाजर का हलवा बनाने की विधि
स्टेप 1- गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें।
स्टेप 2- एक कड़ाही में घी गर्म करें।
स्टेप 4- जब गाजर पक जाए तो उसमें दूध डालकर मिला लें।
स्टेप 5- अब इसे लगभग 20-25 मिनट पकने दें।
स्टेप 6- जब दूध सूखने लगे तो मावा और चीनी मिला कर कुछ मिनट पकाएं। बीच-बीच में हलवा चलाते रहें।
स्टेप 7- पानी सूखने तक फ्राई करें। ऊपर से थोड़ा घी मिलाएं।
स्टेप 8- हलवे को जितना पकाते हैं, उतना ही स्वाद बढ़ता है। अब गैस बंद करके इसमें ऊपर से ड्राई फ्रूट्स मिला लें।
गाजर का हलवा तैयार है। सभी को परोसें।
Basi Roti: बासी रोटी बच गई है तो फेंके नहीं बना ले ये टेस्टी पकवान