फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day Special Dinner: आज है वैलेंटाइन डे, पार्टनर के लिए तैयार करें खास डिनर

Fri, 14 Feb 2025 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

यदि आप अपने पार्टनर को घर पर सरप्राइज करना चाहती हैं तो उनके लिए अपने हाथ से तैयार करें स्वादिष्ट डिनर। 

विज्ञापन
Valentine Day 2025 Dinner Recipes Ideas On Valentine Day For Your Partner
आज है वैलेंटाइन डे, पार्टनर के लिए तैयार करें खास डिनर - फोटो : Adobe stock

Valentine Day Special Dinner: यदि आज वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो उनके लिए अपने हाथ से स्वादिष्ट डिनर तैयार करें। बाहर का खाना तो आज-कल लोग अक्सर ही खाते रहते हैं, लेकिन यदि आप बाहर जैसा खाना घर पर बनाएंगे तो इससे आपका पार्टनर अवश्य खुश होगा, क्योंकि उस खाने में आपका प्यार भी मिला होगा।



बहुत से लोगों को ये समझ नहीं आता कि डिनर में क्या अच्छा बन सकता है। ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे। हम आपको यहां दो ऐसे पकवानों के बारे में बता रहे हैं, जो खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और कैंडिल लाइट डिनर के लिए भी परफेक्ट हैं। 

Valentine Day 2025 Dinner Recipes Ideas On Valentine Day For Your Partner
चिली पनीर बनाने का सामान - फोटो : Adobe Stock

चिली पनीर बनाने का सामान

  •  250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  •  1/4 कप मैदा
  •  1/4 कप कॉर्नफ्लोर
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  •  1/2 चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
  • 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा 
  •  2 चम्मच सोया सॉस
  •  1 चम्मच चिली सॉस (स्वाद अनुसार)
  •  1 चम्मच टोमेटो सॉस
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  •  2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
  •  1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  •  1/4 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  •  1/4 कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज
  •  1 चम्मच विनेगर
  •  1 चम्मच तेल 
Valentine Day 2025 Dinner Recipes Ideas On Valentine Day For Your Partner
पनीर - फोटो : istock

विधि

चिली पनीर बनाने के लिए क्यूब्स में कटे पनीर को मैदा, कॉर्नफ्लौर, नमक, काली मिर्च और बेकिंग सोडा के मिश्रण में डालकर कोट कर लें। इसके बाद बारी आती है इसकी सॉस तैयार करने की, इसके लिए सबसे पहले कढ़ाई में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2025 Dinner Recipes Ideas On Valentine Day For Your Partner
चिली पनीर - फोटो : instagram

इसे भुन जाने के बाद हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च में डालकर कुछ मिनट तक भूनें, जब तक वे हल्के से नरम न हो जाएं। अब बारी आती है सभी तरह की सॉस, विनेगर और नमक को मिक्स करने की। ग्रेवी तैयार होने के बाद तले हुए पनीर के क्यूब्स को इस तैयार सॉस में डालकर अच्छे से मिला लें। कुछ देर पकने के बार जब ग्केरेवी गाढ़ी हो जाए तो इसे हरा प्याज डालकर सजाएं। 

विज्ञापन
Valentine Day 2025 Dinner Recipes Ideas On Valentine Day For Your Partner
रेस्टोरेंट स्टाइल नूडल्स बनाने का सामान - फोटो : Instagram

रेस्टोरेंट स्टाइल नूडल्स बनाने का सामान

  •  नूडल्स 
  •  1 चम्मच तेल 
  •  1/4 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  •  1/4 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  •  1/4 कप बारीक कटी हुई गाजर
  •  1/4 कप बारीक कटी हुई हरी प्याज
  •  1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  •  1 चम्मच सोया सॉस
  •  1 चम्मच चिली सॉस 
  •  1/2 चम्मच विनेगर
  •  नमक स्वाद अनुसार



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed