फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: सर्दियों में बनाएं गाजर-मटर का मिक्स अचार, स्वाद होगा लाजवाब

Wed, 07 Dec 2022 06:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 07 Dec 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Winter Special Recipes How To Make Gajar Matar Ka Achar Recipe Step By Step In Hindi
गाजर का अचार - फोटो : istock

सर्दियों के मौसम में फूलोगोभी, गाजर, मटर जैसी सब्जियों बिल्कुल ताजी मिलती है। जिसका स्वाद भी बेहतर होता है। बाजार में मिल रही इन सब्जियों को अक्सर हम ढेर सारा खरीद लेते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा होने की वजह से ये फ्रिज में रखी रह जाती है। अगर आपके साथ भी हर सर्दी ऐसा ही होता है। तो बनाएं इन सारी सब्जियों को मिलाकर स्वादिष्ट अचार। जिसे खाने के बाद आप हमेशा घऱ में ज्यादा सब्जियां लेकर आएंगी। जिससे कि अचार बना सके। तो चलिए जानें कैसे बनेगा गाजर और मटर के साथ फूलगोभी का स्वादिष्ट अचार।

Winter Special Recipes How To Make Gajar Matar Ka Achar Recipe Step By Step In Hindi
गाजर का अचार - फोटो : istock
गाजर, मटर के अचार की सामग्री

ढाई कप की कटी हुई गोभी, ढाई कप कटी हुई गाजर, हरे मटर के दाने एक कप, हींग एक चुटकी, सरसों का तेल सौ ग्राम, पीली सरसों दो चम्मच, हल्दी पाउडर एक चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच, सिरका एक चम्मच, नमक स्वादानुसार। 

Winter Special Recipes How To Make Gajar Matar Ka Achar Recipe Step By Step In Hindi
गाजर का अचार - फोटो : istock
मिक्स अचार बनाने की विधि

फूलगोभी को अच्छी तरह से धोकर काट लें। साथ ही गाजर को भी अच्छी तरह से छीलकर धो लें और लंबे टुकड़ों में काट लें। किसी भगोने में पानी गर्म करें और नमक डालें। इस पानी में मटर के साथ ही कटी हुई गोभी और गाजर को धो लें। सारी सब्जियों को पानी से निकालकर छान लें। अब किसी दूसरे गहरे बर्तन में पानी गर्म करें और उसमे सारी सब्जियों को डालकर उबालें। तीन से चार मिनट तक अच्छे से उबालने के बाद पानी में ही ढंककर छोड़ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Special Recipes How To Make Gajar Matar Ka Achar Recipe Step By Step In Hindi
peas - फोटो : Pixabay

सब्जी को पानी से छानकर अलग चलनी में रख दें। जिससे कि पानी छन जाएं। सारी सब्जियों कि किसी कपड़े पर रखकर धूप में सुखा लें। जब सब्जी का सारा पानी सूख जाए तो इसे किसी बर्तन में डालकर रख लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें और गैस बंद कर दें। फि इसमे पीली सरसों, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च, हींग पीसकर मिला दें। साथ में सब्जियों को भी डालें और सिरका डालें। इस अचार को कांच के जार में भरकर रख लें। ये अचार करीब एक महीने तक आसानी से खाने लायक बना रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed