खाने के शौकीन लोग हर दिन कुछ नया खाना ट्राई करना पसंद करते हैं। भारतीय खाने में तो ढेर सारी वैराइटी होती है, जिसे घर में लोग बनाना पसंद करते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर अलग-अलग खाने को बनाने की विधि मिल जाएगी। गूगल की ट्रेंडिंग लिस्ट में से हम आपके लिए लेकर आए हैं दस उन फूड्स और ड्रिंक्स के नाम। जिन्हें लोगों ने इंटरनेट पर खूब सर्च किया।
Year Ender 2022: पनीर से लेकर कोफ्ता तक, पूरे साल गूगल पर जमकर सर्च हुईं ये रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेजिटेरियन लोगों की पहली पसंद पनीर रहती है। अलग-अलग तरह की डिश में पनीर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं पनीर की क्लासिक डिश पनीर पसंदा टॉप पर बनी है। सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी में पनीर पसंदा ऊपर है।
गणेश भगवान का प्रिय भोग मोदक गूगल की सर्च लिस्ट में शामिल है। महाराष्ट्र और देश के पश्चिमी हिस्सों में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगता है। जिसे साल 2022 में लोगों ने खूब खोजा
खाने में तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट के साथ ही पेय पदार्थों में भी लोग वैराइटी पसंद करते हैं। साल 2022 में ऑरेंज और वोदका से बनी खास ड्रिंक को लोगों ने गूगल पर खूब सर्च किया और ये टॉप टेन फूड्स् एंड ड्रिंक की लिस्ट में शामिल हो गई।
सूप पीना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। चिकन सूप का स्वाद बहुत से लोग पसंद करते हैं। गूगल पर चिकन सूप की रेसिपी को लोगों ने खूब सर्च किया।