Plants To Grow In Summer: जैसे ही मौसम बदलकर हल्की गर्मी की शुरुआत होती है यानी मार्च और अप्रैल का महीना आता है, पौधारोपण का समय बेहतर होता जाता है। यह समय गार्डनिंग शुरू करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय तापमान और धूप दोनों पौधों की ग्रोथ के लिए अनुकूल होते हैं।
Gardening Tips: इस मौसम में घर पर लगाएं ये 10 पौधे, हरियाली के साथ बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी
Summer Gardening Tips: मार्च-अप्रैल के मौसम में घर पर टमाटर, मिर्च, तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा, धनिया और गेंदा जैसे पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं। ये पौधे कम देखभाल में तेजी से बढ़ते हैं और घर की हवा को भी शुद्ध बनाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौसम में लगाने वाले बेस्ट पौधे
तुलसी
तुलसी का पौधा न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह हवा को शुद्ध भी करता है। इसे धूप में आसानी से उगाया जा सकता है।
मनी प्लांट
यह एक लो-मेंटेनेंस पौधा है, जो घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है।
एलोवेरा
एलोवेरा गर्मी के मौसम में तेजी से बढ़ता है और स्किन व हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
टमाटर
अगर आप किचन गार्डनिंग करना चाहते हैं, तो टमाटर इस मौसम के लिए सबसे आसान और तेजी से बढ़ने वाला पौधा है।
हरी मिर्च
कम जगह में आसानी से उगाई जा सकती है और जल्दी फल देती है।
धनिया
धनिया कुछ ही दिनों में उग जाता है और किचन के लिए हमेशा काम आता है।
पुदीना
गर्मी में पुदीना तेजी से फैलता है और इसे बार-बार काटकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
गेंदा
यह फूल वाला पौधा आपके गार्डन को खूबसूरत बनाता है और कीड़ों को भी दूर रखता है।