{"_id":"5f5710608ebc3e368413955e","slug":"health-benefits-of-turmeric-oil-for-skin-and-joint-pain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हल्दी का तेल है गुणकारी, त्वचा से लेकर जोड़ों के दर्द में भी दिलाता है राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हल्दी का तेल है गुणकारी, त्वचा से लेकर जोड़ों के दर्द में भी दिलाता है राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 08 Sep 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हल्दी हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती है। ये हर भारतीय रसोई में प्रमुखता से उपयोग किया जाने वाला मसाला है। हल्दी में कई गुणकारी तत्व होते हैं, जिनके बारे में सभी जानते हैं। लेकिन जितनी गुणकारी हल्दी होती है उतना ही हल्दी का तेल भी फायदेमंद होता है। हल्दी के तेल का उपयोग आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। त्वचा संबंधी परेशानियां हों या जोड़ों का दर्द हल्दी का तेल आराम पहुंचाता है। हल्दी का तेल आयुर्वेदिक औषधि के रुप में प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि हल्दी की तरह ही हल्दी के तेल के क्या फायदे हैं।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिस तरह से हल्दी लगाने से त्वचा में निखार आता है उसी तरह से हल्दी का तेल भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हमारी त्वचा मुलायम बनती है। ये हमें कील-मुहांसों की समस्या से भी बचाता है, जिससे हमारी स्किन बेदाग बनती है। हल्दी का तेल त्वचा में होने वाले फंगल इंफेक्शन को भी रोकता है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हल्दी में पाए जाने वाले गुण हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं। हल्दी के तेल के उपयोग से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। बेहतर रक्त संचार की वजह से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है और शरीर के संपर्क में आने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में हमारा शरीर सक्षम बनता है, जिससे हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने से बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हल्दी का तेल जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है। इसमें उपस्थित तत्व कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं, इसलिए चोट के दर्द में भी हल्दी के तेल की मसाज करने पर लाभ मिलता है। ये न सिर्फ कोशिकाओं के अंदर से रिपेयर करता है बल्कि हड्डियों और जोड़ों को मजबूत भी बनाता है। जोड़ों में दर्द होने पर हल्दी के तेल से मसाज करनी चाहिए। इससे पुरानी चोट का दर्द भी दूर हो जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।