फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sweetest Watermelon: मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें? खरीदते समय रखें सिर्फ इन पांच बातों का ध्यान

Mon, 14 Apr 2025 12:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Apr 2025 12:45 PM IST
सार

तरबूज खरीदते समय सारे एक जैसे लगते हैं, अब इसमें से अंदर से मीठा कौन सा है और कौन सा फीका है, ये कैसे पहचाना जाए। केमिकल वाले तरबूज और प्राकृतिक तरबूज में क्या अंतर होता है? इनका अंतर पहचानना या मीठे तरबूज की पहचान करने के लिए कुछ सरल से टिप्स हैं, जिनको अपना लिया तो आपका लाया तरबूज मीठा ही निकलेगा।
 

विज्ञापन
How To Choose Sweetest Watermelon Easy Tips To Buy Best Watermelon meethe tarbooz ki pehchan disprj
मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें - फोटो : freepik

How To Choose Sweetest Watermelon: मौसमी फलों का स्वाद तो हर कोई लेना चाहता है लेकिन अक्सर लोग कच्चे, बेस्वाद या खराब फल घर ले आते हैं। इसका कारण होता है फल खरीदते समय उसकी ताजगी या मिठास की पहचान न कर पाना। गर्मियों के मौसम में तरबूज बाजारों में बिकना शुरू हो जाता है। तरबूज सेहत के लिहाज से अच्छा होता ही है, साथ ही स्वाद में भी मीठा और कई लोगों का पसंदीदा होता है। ऊपर से हरा दिखने वाला तरबूज अंदर से लाल होता है। पर अक्सर तरबूज काटने पर स्वाद में फीका निकल जाता है। इस तरह के तरबूज में कोई स्वाद नहीं होता और पैसों बर्बाद हो जाते हैं।



आजकल केमिकल की मदद से फल तैयार किए जा रहे हैं जो बेस्वाद होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। तरबूज खरीदते समय सारे एक जैसे लगते हैं, अब इसमें से अंदर से मीठा कौन सा है और कौन सा फीका है, ये कैसे पहचाना जाए। केमिकल वाले तरबूज और प्राकृतिक तरबूज में क्या अंतर होता है? इनका अंतर पहचानना या मीठे तरबूज की पहचान करने के लिए कुछ सरल से टिप्स हैं, जिनको अपना लिया तो आपका लाया तरबूज मीठा ही निकलेगा।

 

How To Choose Sweetest Watermelon Easy Tips To Buy Best Watermelon meethe tarbooz ki pehchan disprj
मीठे और पके हुए तरबूज की पहचान के तरीके - फोटो : Adobe

मीठे और पके हुए तरबूज की पहचान के तरीके

तरबूज के अंदर आने वाली आवाज

तरबूज खरीदते समय अगर ये जानना है कि वह अंदर से मीठा है या नहीं, तो उसे थपकी मारकर देखें। तरबूज से आने वाली आवाज से पता लगाया जा सकता है कि वह पका हुआ है या कच्चा है। अगर तरबूज  से टप-टप की या तेज आवाज आ रही है तो वह पक्का हुआ माना जाता है। अगर तरबूज में से आवाज धीमी आती है तो उसे कच्चा माना जाता है।

How To Choose Sweetest Watermelon Easy Tips To Buy Best Watermelon meethe tarbooz ki pehchan disprj
तरबूज का रंग - फोटो : Adobe stock

तरबूज का रंग

तरबूज में बनी धारियों से उनकी मिठास की पहचान कर सकते हैं। तरबूज में अगर गाढ़ी हरी लाइन बनी हैं तो तरबूज मीठे हो सकते हैं। अधिक गहरे और चटक रंग वाले तरबूज मीठे हो सकते हैं। हल्की धारी वाले तरबूज अंदर से कच्चे या बेस्वाद हो सकते हैं। तरबूज की एक वैरायटी होती है, जिसमें धारियां नहीं होती हैं। ऐसे प्लेन छिलके वाले तरबूज छोटे साइज के खरीदने चाहिए, वह मीठे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Choose Sweetest Watermelon Easy Tips To Buy Best Watermelon meethe tarbooz ki pehchan disprj
तरबूज का वजन - फोटो : Adobe Stock

तरबूज का वजन

तरबूज का वजन ये बता सकता है कि वह मीठा है या बेस्वाद। तरबूज को उठा कर देखें, अगर वह साइज में बड़े होते हैं लेकिन उठाने में हल्के लगते हैं तो वह कच्चे हो सकते हैं। उनमें रस कम होता है  और वह मीठे नहीं होते। तरबूज के साइज के अनुरूप ही वजन भी हो तो उसे खरीद सकते हैं। ऐसे तरबूज मीठे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
How To Choose Sweetest Watermelon Easy Tips To Buy Best Watermelon meethe tarbooz ki pehchan disprj
तरबूज में पीला रंग और डंठल - फोटो : Adobe Stock

तरबूज में पीला रंग और डंठल

सभी तरबूज  में ऊपर की ओर हल्का पीला रंग होता है। यह फसल के दौरान जमीन में लगा हुआ भाग होता है। तरबूज के ऊपरी भाग का पीला रंग जितना गाढ़ा होगा, तरबूज  उतना मीठा होगा। अगर ऊपर वाला हिस्सा हल्का पीला या सफेद हो तो तरबूज कच्चा होता है। इसके अलावा अगर तरबूज का डंठल सूखा है और भूरे रंग का तो यह पका हो सकता है लेकिन अगर डंठल वाला भाग हरा है तो समझिए कि इसे पूरी तरह से पकने से पहले ही तोड़ दिया गया और यह अंदर से कच्चा और बेस्वाद होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed