सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Adulterated Spices Test: हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर में मिलावट ऐसे पहचानें, ये ट्रिक बहुत काम आएगी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 12 Mar 2026 04:12 PM IST
सार

How To Identify Pure Spices: मसालों में मिलावट पहचानने के लिए कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाए जा सकते हैं। जैसे हल्दी पाउडर को पानी में डालने पर अगर रंग तुरंत फैल जाए तो उसमें मिलावट हो सकती है। लाल मिर्च पाउडर को पानी में डालने पर ईंट का चूरा नीचे बैठ सकता है। इसी तरह मसालों की खुशबू, रंग और बनावट देखकर भी मिलावट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
How To Identify Pure Vs Adulterated Spices Easy Home Tests Milavati Masale Kaise Pehchane
मिलावटी मसालों की पहचान कैसे करें - फोटो : Amar ujala

Masale me Milawat Kaise Check Kare: भारतीय किचन में मसालों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला जैसे मसाले खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाते हैं। हाल ही में कई नामी ब्रांड्स के मसाले लैब परीक्षण में तय मानकों पर खरे नहीं उतरे।मसालों में कीटनाशक, मिलावट पाई जाने के बाद सवाल उठता है कि क्या बाजार के मिलावटी मसाले का सेवन न करें तो खाने में स्वाद कैसे लाएं। मिलावटी मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद खराब करते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। 



इसलिए जरूरी है कि हम मसालों को खरीदते और इस्तेमाल करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप मिलावटी मसालों की पहचान कर सकते हैं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। यहां जानिए कि घर में आसानी से बाजार के मसालों की शुद्धता या मिलावटी मसालों की जांच कैसे कर सकते हैं। 
 

मसाले खरीदते समय रखें ये सावधानियां

मिलावट से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • हमेशा भरोसेमंद ब्रांड से मसाले खरीदें।
  • पैकेट पर FSSAI मार्क जरूर देखें।
  • खुले मसाले खरीदने से बचें।
  • मसालों को एयरटाइट कंटेनर में रखें।
Trending Videos
How To Identify Pure Vs Adulterated Spices Easy Home Tests Milavati Masale Kaise Pehchane
हल्दी पाउडर - फोटो : Freepik.com

हल्दी पाउडर में मिलावट कैसे पहचानें?

हल्दी में अक्सर पीला रंग या स्टार्च मिलाया जाता है। इसकी पहचान करने के लिए,

  • एक गिलास पानी लें

  • उसमें थोड़ा हल्दी पाउडर डालें।

अगर हल्दी तुरंत पानी में घुलकर रंग छोड़ने लगे, तो उसमें मिलावट हो सकती है। शुद्ध हल्दी धीरे-धीरे नीचे बैठती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Identify Pure Vs Adulterated Spices Easy Home Tests Milavati Masale Kaise Pehchane
मसाले - फोटो : एएनआई

लाल मिर्च पाउडर की मिलावट कैसे पहचानें?

लाल मिर्च पाउडर में कई बार ईंट का चूरा या रंग मिलाया जाता है। इसे टेस्ट करनेके लिए,

  • पानी में थोड़ा मिर्च पाउडर डालें

  • अगर नीचे लाल रंग का पाउडर जमा हो जाए तो मिलावट हो सकती है।

How To Identify Pure Vs Adulterated Spices Easy Home Tests Milavati Masale Kaise Pehchane
धनिया पाउडर - फोटो : instagram

धनिया पाउडर की मिलावट कैसे पहचानें?

धनिया पाउडर में कई बार भूसी या सूखे पत्ते मिलाए जाते हैं। धनिया पाउडर में मिलावट की पहचान के लिए, 

  • थोड़ा पाउडर पानी में डालें

  • हल्की चीजें ऊपर तैरने लगें तो मिलावट हो सकती है।

विज्ञापन
How To Identify Pure Vs Adulterated Spices Easy Home Tests Milavati Masale Kaise Pehchane
काली मिर्च में मिलावट की पहचान - फोटो : istock

काली मिर्च में मिलावट की पहचान

काली मिर्च में कई बार पपीते के बीज मिलाए जाते हैं। मिलावट की पहचान करना चाहते हैं तो, 

  • काली मिर्च को पानी में डालें

  • असली काली मिर्च नीचे बैठ जाती है, जबकि मिलावटी बीज तैर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed