Fitness Tips: जिम जाने का समय नहीं? इन 7 स्मार्ट ट्रिक्स से घर बैठे रखें खुद को फिट
How To Stay Fit Without Gym: अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आप रोज़मर्रा की लाइफ में छोटे-छोटे फिटनेस हैक्स अपना सकते हैं। जैसे सुबह 10 मिनट एक्सरसाइज करना, सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, ज्यादा पैदल चलना, स्ट्रेचिंग करना और हेल्दी डाइट लेना। ये आसान आदतें बिजी लाइफस्टाइल में भी फिटनेस बनाए रखने में मदद करती हैं।
विस्तार
Bina Gym Fit Kaise Rahe: व्यस्त दिनचर्या के बीच लोगों के पास खुद की सेहत के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो गया है। दफ्तर का काम, घर की जिम्मेदारियां और डिजिटल लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों के पास जिम जाने की भी फुरसत नहीं होती है। वैसे फिट रहने के लिए जरूरी नहीं कि आप रोज जिम जाएं। कुछ छोटी-छोटी आदतें और स्मार्ट फिटनेस ट्रिक्स अपनाकर भी आप खुद को फिट रख सकते हैं।
घंटों जिम में पसीना बहाने के बजाय रोजमर्रा के जीवन में कुछ आदतों को शामिल करें। आपको पता भी नहीं चलेगा और रोज की आदतें आपको खुद ब खुद फिटनेस गोल पूरा करने में मदद करेंगी। आइए जानते हैं बिना जिम जाए कोई भी फिटनेस गोल को कैसे हासिल कर सकता है।
सुबह सिर्फ 10 मिनट की एक्सरसाइज करें
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो भी सुबह 10–15 मिनट की एक्सरसाइज आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आप जंपिंग जैक, स्क्वाट्स, पुश-अप्स और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज को ट्राय कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करती हैं।
ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें
अगर आप पूरे दिन कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलें। ऑफिस में हर घंटे थोड़ी वॉक करें। फोन पर बात करते समय भी चलें। यह आदत आपके कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।
लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
अगर आप रोज लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी एक तरह की एक्सरसाइज है। सीढ़ियां चढ़ने से पैरों के मसल्स मजबूत होते है। यह कैलोरी बर्न करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है।
स्ट्रेचिंग को बनाएं आदत
लंबे समय तक बैठकर काम करने से शरीर में जकड़न और दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए दिन में 2–3 बार हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें। यह शरीर को रिलैक्स करने और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करती है।
हेल्दी डाइट पर दें ध्यान
फिटनेस सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं बल्कि सही खानपान से भी जुड़ी होती है। अपने डाइट में फल और सब्जियां, प्रोटीन युक्त भोजन और पर्याप्त पानी को शामिल करें। जंक फूड और ज्यादा शुगर से बचना भी जरूरी है।
पर्याप्त नींद लें
कई लोग फिटनेस के लिए एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। रोज़ाना 7–8 घंटे की नींद लेना शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इससे शरीर को रिकवरी और एनर्जी मिलती है।
कमेंट
कमेंट X