Kitchen Tips: एक ही दिन में सूख जाता है हरा धनिया तो अपनाएं ये नुस्खे, हफ्तों तक रहेगा तरोताजा
अगर आप भी हरे धनिए के जल्दी सूख जाने से परेशान हैं, तो एक बार कुछ नुस्खे ट्राई कर लें। इन नुस्खों को अपनाने के बाद धनिया हफ्तों तक ताजा रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी में रखें
यदि आप ज्यादा हरा धनिया बाजार से खरीद लाए हैं तो इसे एक कांच के डिब्बे में पानी भरकर रख दें। ध्यान रखें कि धनिये की पत्तियों को पानी से दूर ही रखना है, सिर्फ जड़ों को पानी में भिगो कर रखना है। इस पानी को हर रोज बदलते रहें, वरना पानी के साथ-साथ धनिया भी सड़ने लगेगा।
कागज में लपेटें
धनिया जल्दी सूख जाता है। ऐसे में इसको हमेशा कागज में लपेट कर रखें। इसके लिए सबसे पहले कागज में धनिया को लपेट लें और फिर इसे एक एयरटाइट कंटेनर या पॉलीथिन बैग में फ्रिज में रख लें। कागज पत्तों की नमी को अवशोषित करेगा, जिससे धनिया लंबे समय तक ताजा रहेगा। ये धनिया को ताजा रखने का आसान नुस्खा है।
नम कपड़े में लपेटें
कागज में नहीं लपेटना चाहते हैं तो सूती कपड़े को हल्का सा भिगोकर उसमें धनिया लपेट दें। इसके बाद इसे एक एयर टाइट कंटेनर में पैक कर दें। इससे भी धनिया खराब नहीं होगा। इस कपड़े को बीच-बीच में नम करते रहें।
फ्रीजर में जमा दें
इस नुस्खे को अपनाने के लिए धनिया को बारीक काटकर एक बर्फ़ के ट्रे में रखें और फिर उसमें थोड़ा पानी डालें। इसे फ्रीजर में जमा दें। जब भी आपको धनिया की जरूरत हो, आप इसे बर्फ़ के टुकड़ों की तरह उपयोग कर सकते हैं। इससे भी धनिया खराब नहीं होगा।