फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Plants: घर की खूबसूरती के साथ, भीषण गर्मी में भी घर में ठंडक बनाए रखेंगे ये पौधे

Tue, 01 Apr 2025 05:33 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 01 Apr 2025 05:33 PM IST
सार

दुनिया में कई प्रकार के पौधे पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है उनमे से कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनको घर के अंदर लगाने से आप गर्मी के दिनों में अपने घर को ठंडा रख सकते हैं।

विज्ञापन
These plants will keep the house cool even in extreme heat aloevera money plant disprj
गर्मी में घर को ठंडा बनाएंगे ये पौधे - फोटो : freepik

These Plants Will Make The House Cool In Summer: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग घरों में कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़-पौधे घर के अंदर की गर्मी को कंट्रोल कर हमें ठंडक भी प्रदान करते हैं। आप भी गर्मी के दिनों में इन पौधों को अपने घर के अंदर लगा कर घर को ठंडा रख सकते हैं। घर के अंदर पौधे लगाने के और भी कई फायदे होते हैं, ये हवा को शुद्ध करने से लेकर तनाव के स्तर को कम करने तक सब कुछ करते हैं। पौधौं को पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत भी माना जाता है। इनसे घर का माहौल सकारात्मक तो रहता ही है, साथ ही घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक बना रहता है।


 

These plants will keep the house cool even in extreme heat aloevera money plant disprj
स्नेक प्लांट - फोटो : freepik
स्नेक प्लांट
 

स्नेक प्लांट को 'नेचुरल एयर प्यूरिफायर' भी कहा जाता है। यह पौधा हवा को नम और ठंडा रखने में मदद करने के साथ घर के अंदर की वायु शुद्ध कर तनाव को भी कम करता है। गर्मी के दिनों में अगर आप अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो आप अपने घर में स्नेक प्लांट लगा सकते हैं। 

These plants will keep the house cool even in extreme heat aloevera money plant disprj
रबर प्लांट - फोटो : freepik
रबर प्लांट

रबर प्लांट का पौधा भी एक अच्छा एयर प्यूरीफायर है। यह पौधा वातावरण में तापमान को कम करने के साथ ऑक्सीजन को भी बढ़ाता है। रबर प्लांट घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने के साथ घर की सुंदरता को भी बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These plants will keep the house cool even in extreme heat aloevera money plant disprj
एरेका पाम - फोटो : freepik
एरेका पाम


एरेका पाम एक खूबसूरत इनडोर प्लांट में से एक है। यह पौधा हवा में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मैल्डिहाइड, और अन्य हानिकारक तत्वों को सोख लेता है, जिससे हवा शुद्ध होती है और घर में ठंडक बनी रहती है।


 
विज्ञापन
These plants will keep the house cool even in extreme heat aloevera money plant disprj
एलोवेरा प्लांट - फोटो : freepik
एलोवेरा प्लांट


औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा प्लांट गर्मी के दिनों में हवा को शुद्ध करने के साथ घर को ठंडा करने का काम भी करता है। एलोवेरा हमारे शरीर के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है, जैसे त्वचा को नमी प्रदान करना, बालों को मजबूत बनाना, पाचन में सुधार करना आदि।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed