MI vs KKR: कितना कमाते हैं विग्नेस पुथुर? जानिए मुंबई इंडियंस के इस युवा खिलाड़ी के शौक
आइए जानते हैं कि विग्नेस पुथुर को मुंबई इंडियंस ने कितने रुपये में खरीदा है। उनकी सालाना आय और कुल संपत्ति कितनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं विग्नेस पुथुर
24 साल के विग्नेस बाय हाथ के स्पिनर हैं जिनका जन्म 2 मार्च 2001 को केरल के पेरिंथलमन्ना में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे विग्नेस के लिए बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी चुनौती थी लेकिन क्रिकेट को उन्होंने अपना करियर बनाया और उनके इस सपने को पूरा करने के लिए परिवार ने भी समर्थन किया। विग्नेस के पिता एक ऑटो चालक हैं। घरेलू परिस्थितियों से अलग विग्नेस ने गेंदबाज के रूप में शुरुआत की। बाद में स्पिनर के तौर पर क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाई।
कितना कमाते हैं विग्नेस
उन्होंने केरल क्रिकेट लीग में एलेप्पी रिपल्स के लिए खेला और जाॅली रोवर्स क्रिकेट क्लब के साथ भी खेला। इन लीग्स में अपनी लगातार विकेट लेने की क्षमता के कारण मुंबई इंडियंस का ध्यान खींचा और साल 2024 में आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने विग्नेस पुथुर को 30 लाख रुपये में खरीदा।
विग्नेस पुथुर की कुल संपत्ति
विग्नेस की कमाई का मुख्य जरिया घरेलू मैच और टी20 लीग हैं। वह उभरते हुए खिलाड़ी हैं। अभी उनकी कुल संपत्ति की सही जानकारी ज्ञात नहीं हो सकी है। लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख में खरीदा, जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।
विग्नेस की शिक्षा
विग्नेश ने त्रिशूर के सेंट थॉमस कॉलेज से साहित्य में मास्टर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की। विग्नेस को मुंबई इंडियंस की ओर से बेस्ट बॉलर अवार्ड भी मिल चुका है।
विग्नेस का शौक व रुचि
खेल के अलावा वह तैराकी का शौक रखते हैं। जिम जाते हैं और ट्रैवलिंग करना पसंद करते हैं। विग्नेस को जानवरों खासकर कुत्ते और बिल्लियों से भी प्यार है।