{"_id":"64afa629645ec42d3e05a55a","slug":"how-to-not-waste-money-saving-tips-fazool-kharchi-rokne-ke-tarike-in-hindi-2023-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saving Tips: महीने के अंत तक नहीं बचता है पैसा? फिजूलखर्ची रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Saving Tips: महीने के अंत तक नहीं बचता है पैसा? फिजूलखर्ची रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:57 PM IST
सार
आप सोचती रहती हैं कि जब ढेर सारा पैसा होगा, तब बचत करेंगे। मगर ऐसा नहीं होता। खर्चे बढ़ते जाते हैं। इसलिए बचत शुरू करने का दिन न तलाशें, फिजूलखर्च पर लगाम लगाने की दिशा में आज ही काम शुरू कर दें। क्यों न आप अपनी सैलरी के छोटे हिस्से से ही बचत करना शुरू कर दें। याद रहे, धीरे-धीरे यह छोटी-छोटी बचत ही बड़ी बनती है, जो भविष्य में किसी बड़े काम में आती है।
विज्ञापन
1 of 6
baby shopping
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पांव उतने ही फैलाएं, जितनी लंबी चादर हो, बुजुर्गों ने बहुत समझाया है, लेकिन यदि फिजूलखर्ची आदत में शुमार हो जाए तो क्या करें? शॉपिंग में खुशी मिलती है। अच्छा है, मगर कई बार इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। शौक बुरी चीज नहीं, बुरा वह है, जब हम जरूरत और विलासिता में फर्क करना भूल जाते हैं। बाजार पहुंचते ही ज्यादातर महिलाएं कुछ ऐसे सामान खरीद लेती हैं, जिनकी बहुत जरूरत नहीं होती। इसलिए जरूरी है कि आप बचत के मूल्य को समझें। आज ही कुछ ऐसे उपाय तलाश लें, जिनकी मदद से फिजूलखर्ची पर लगाम लग सके।
2 of 6
baby shopping
- फोटो : istock
सबसे पहले बजट
यह भले सिर दर्दी लगे, मगर यह बचत का शानदार तरीका है। सैलरी हाथ में आने के बाद खूब खर्च कर लेना और उसके बाद जो पैसे बचें, उनको बचत समझना, यह सही तरीका नहीं है। अच्छा होगा कि घर के जरूरी कार्य, सामानों, राशन आदि के लिए आपको कितना खर्च करना है, उनको अलग कर लें। उसके बाद आपके पास जो पैसे बचें, वह आपकी बचत है। साथ ही कुछ पैसे अतिरिक्त खर्च के लिए भी निकाल कर रख लें। इसे आप इमरजेंसी में खर्च करने के लिए रखें। इन सभी का विवरण देख कर पता चलेगा कि आपने बेवजह किस जगह खर्च किए हैं। आपको इन्हीं बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी।
3 of 6
Shopping
- फोटो : Istock
पॉकेट भी हो सेहतमंद
पुरानी कहावत है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। यदि आप अपनी जीवन-शैली सही रखती हैं तो आपको बड़े खर्च, जैसे बीमारी के लिए बार-बार चिकित्सक के पास जाना, जांच एवं दवा से बचना आसान हो जाएगा। ये ऐसे खर्चे हैं, जो बजट का बड़ा हिस्सा ले लेते हैं। इसलिए व्यर्थ के खर्च के बजाय अपनी जीवनचर्या, अच्छे खान-पान पर खर्च करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
खरीदारी
- फोटो : istock
जरूरी और गैरजरूरी
बेकार के खर्च पर रोक लगाने के लिए यह बेहद अहम है। बहुत-सी महिलाएं बस यही जानकर अपने ढेर सारे पैसे बचा लेती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं बाजार में जो मन में आया, उसे फौरन खरीद लेती हैं। बाद में वही उनको अफसोस दे जाता है कि आखिर क्यों उन पर खर्च किया।
विज्ञापन
5 of 6
डिस्काउंट
- फोटो : Pexel
डिस्काउंट से दोस्ती
इन दिनों इसका खासा चलन है कि महिलाएं वहां जाती हैं, जहां थोड़ा डिस्काउंट मिले। ज्यादातर महिलाएं तो सेल में चीजें लेना पसंद करती हैं। हालांकि इसके लिए भी सूझ-बूझ और थोड़े शोध की जरूरत होती है। कोशिश करें कि ऐसी जगह को चुनें, जहां चीजें भी अच्छी मिल जाएं और विकल्प के साथ डिस्काउंट भी। मसलन, बाहर खाने की बात को लें। कुछ लोग महंगे रेस्त्रां चले जाते हैं, जबकि कुछ फूड स्टॉल या रेस्त्रां में उसी खाने पर बड़ा डिस्काउंट मिल जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप ऐसे विकल्पों पर फोकस करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।