फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Hacks: सर्दियों में मोजे धोने का सही तरीका जान लें, वरना हो जाएंगे खराब

Wed, 18 Dec 2024 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 18 Dec 2024 10:07 AM IST
सार

सर्दियों में मोजे धोते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें ताकि आपके महंगे ऊनी मोजे अगले सीजन में भी काम आ सकें।  

विज्ञापन
How to Wash Winter Socks Know Easy Ways to Wash Woollen Socks
ऊनी मोजे - फोटो : freepik

Winter Hacks: सर्दी के मौसम में तापमान कम हो जाता है, जिससे ठंड महसूस होती है। शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में लोग ऊनी कपड़े पहनते हैं। ऊनी कपड़े शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं, साथ ही सर्द हवाओं से बचाते हैं। हालांकि ऊनी कपड़ों का रखरखाव मुश्किल होता है। इसमें रोए आने या ऊन के खिंचने की संभावना बनी रहती है। रंग भी उतर सकता है। ऐसे में ऊनी कपड़े,  जिसमें स्वेटर, कार्डिगन, जैकेट या कोट शामिल है, उसे धुलते समय लोग कुछ विशेष बातों का ध्यान रखते हैं। ऐसे कपड़ों को अक्सर लोग बाजार से ड्राई क्लीन करवाते हैं। हालांकि सर्दियों में ऊनी मोजे भी काफी काम आते हैं। लेकिन कपड़ों की तुलना में मोजे जल्दी खराब हो जाते हैं। 



मोजे को सही तरीके से न धुलने के कारण आपके नए और एक या दो बार पहने मोजे पहनने योग्य नहीं रह जाते हैं। मोजे में रोए आ सकते हैं। मोजे का रंग उतर सकता है। मोजे की इलास्टिक खराब हो सकती है यानी वह ढीले हो जाते हैं। ऐसे में सर्दियों में मोजे धोते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें ताकि आपके महंगे ऊनी मोजे अगले सीजन में भी काम आ सकें।  

How to Wash Winter Socks Know Easy Ways to Wash Woollen Socks
ऊनी कपड़ों के लिए गुनगुना पानी - फोटो : istock

पानी का सही तापमान

ऊनी कपड़े धोने हों या मोजे, हमेशा पानी के सही तापमान का ही उपयोग करें। ऊनी मोजे धोने के लिए ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी से ऊन के रेशे टूट सकते हैं और उनका आकार भी खराब हो सकता है।

How to Wash Winter Socks Know Easy Ways to Wash Woollen Socks
ऊनी कपड़े धोने के लिए सही डिटर्जेंट - फोटो : Adobe stock

सही डिटर्जेंट

कपड़ों के खराब होने का एक कारण कपड़ों के अनुरूप डिटर्जेंट का उपयोग न करना है। मोजे हल्के और ऊनी होते हैं। मोजे धोने के लिए इसके फैब्रिक के अनुकूल आने वाले डिटर्जेंट का उपयोग करें। कठोर डिटर्जेंट मोजे के फैब्रिक या ऊन को खराब कर सकते हैं। इस लिए हल्के डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड का उपयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Wash Winter Socks Know Easy Ways to Wash Woollen Socks
ज्यादा रगड़कर ऊनी कपड़े न धोएं - फोटो : Instagram

ज्यादा रगड़े नहीं

मोजे काफी खिंचाव वाले होते हैं। उन्हें धोते समय ज्यादा रगड़े नहीं बल्कि हल्के हाथों से धोएं। रगड़ने से ऊन के रेशे को नुकसान पहुंच सकता है और उनकी इलास्टिक खराब होने लगती है

विज्ञापन
How to Wash Winter Socks Know Easy Ways to Wash Woollen Socks
गर्म कपड़े धोने के तरीके - फोटो : Instagram

धोना और सुखाना

मशीन में ऊनी मोजे न धोएं, इससे रोएं आने की संभावना रहती है। अगर वाशिंग मशीन में मोजे धो रहे हैं तो जेंटल साइकिल का इस्तेमाल करें। ऊनी मोजे को धूप में न सुखाएं। इससे उन का रंग खराब हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed