Independence Day 2025 Poster: आज स्वतंत्रता दिवस है। यह भारत के लिए सबसे गौरवपूर्ण दिन है, जब देश लगभग 200 वर्षों बाद अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरे तोड़कर आजाद हुआ था। भारत देश के लिए आजादी की राह आसान नहीं थी। देश के वीर सपूतों, क्रांतिकारी भाइयों और बहनों ने भरसक प्रयास किया। किसी ने आंदोलन किया तो कोई हंसते-हंसते फांसी के फंदे से झूल गया। किसी ने अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा तो किसी ने दुनिया के अन्य देशों को स्वतंत्र राष्ट्र के लिए भारत के समर्थन में किया। हर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अपने अपने तरीके से आजादी की मांग करता रहा। परिणाम स्वरूप 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हो गया।
Independence Day 2025 Poster: 15 अगस्त के शानदार पोस्टर डिजाइन, जो हर किसी का दिल जीत लेंगे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 15 Aug 2025 07:00 AM IST
सार
Independence Day 2025 Poster Ideas: स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व को करीबियों और जानकारों तक पहुंचाने के लिए आकर्षक और ट्रेंडी पोस्टर्स भेजे जा सकते हैं। यहां स्वतंत्रता दिवस के कुछ आकर्षक पोस्टर की तस्वीरे दी जा रही हैं। आसानी से डाउनलोड करके अपने दोस्तों और करीबी लोगों को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन