Happy Independence Day Poster: 15 अगस्त हमारे देश की आज़ादी का पर्व है, जब लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष ने हमें गुलामी से मुक्ति दिलाई। स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को आजादी से जुड़ी शायरी, कविताएं और देशभक्ति के गीत भेजकर आजादी का पर्व मनाएं। शायरी, कविताएं और गीत इन वीरों की गाथाओं, उनके साहस और देशभक्ति की भावना को संक्षिप्त, प्रभावी और दिल को छूने वाले शब्दों में व्यक्त करती हैं। यह भावनाएं लोगों के दिलों में सीधे उतर जाती हैं और देशप्रेम की लौ को प्रज्वलित करती हैं।
Independence Day 2025: 15 अगस्त पर भेजें ये जोशीली शायरियां, कविताएं और गीत, हर कोई हो जाएगा भावुक
Happy Independence Day Photo: सोशल मीडिया और डिजिटल युग में देशभक्ति की कविताएं और शायरियां भेजना एक आसान लेकिन प्रभावी तरीका है, जिससे हम अपने दोस्तों, परिवार और समाज में आजादी के महत्व को याद दिला सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा।
मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना,
हिंदी हैं हम, वतन है, हिन्दोस्तां हमारा।
ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आंख में भर लो पानी।
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी।
जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा।
जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा।
विजय विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा।
जान से प्यारा हिंदुस्तान हमारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा।