फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Pakistan Tension: सीमा पर तनाव के बीच रहें तैयार, घर पर जरूर रखें ये सामान

Sat, 10 May 2025 03:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 10 May 2025 03:40 PM IST
सार

India Pakistan Tension सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि राशन, पेट्रोल-डीजल आदि की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आ रही है। इसलिए राशन को घर पर स्टोर करने की जरूरत नहीं है। खुद की और परिवार की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी चीजों को जरूर घर पर रखें।

विज्ञापन
India Pakistan Tension Essential Items To Store At Home If War Breaks Out
घर पर जरूर रखें ये सामान - फोटो : Instagram

India Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनावपूर्ण स्थित बनी हुई है। पाकिस्तानी सेना लगातार भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन हमले कर रही है। नागरिक सुरक्षा के लिए समय-समय पर ब्लैकआउट किया जाता है। इसके अलावा नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। युद्ध जैसे हालातों के लिए तैयार रहने के लिए भारतीय नागरिकों को कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि राशन, पेट्रोल-डीजल आदि की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आ रही है। इसलिए राशन को घर पर स्टोर करने की जरूरत नहीं है। खुद की और परिवार की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी चीजों को जरूर घर पर रखें।


 

India Pakistan Tension Essential Items To Store At Home If War Breaks Out
आवश्यक दस्तावेज - फोटो : Amar Ujala

आवश्यक दस्तावेज

जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड की फोटोकॉपी व ओरिजनल काॅपी पर रख लें। जरूरी मेडिकल दस्तावेज जैसे दवाइयों की पर्चियां, ब्लड ग्रुप कार्ड रखें। इसके अलावा बैंक पासबुक, बीमा दस्तावेज आदि भी तैयार रखें।

India Pakistan Tension Essential Items To Store At Home If War Breaks Out
प्राथमिक उपचार किट - फोटो : Adobe

प्राथमिक उपचार किट

घर में प्राथमिक उपचार किट जरूर होनी चाहिए। बैंडेज, कॉटन, डेटॉल, सेलाइन वाइप्स आदि का अच्छा स्टॉक रख लें। दर्द निवारक दवाइयां, एंटीबायोटिक क्रीम, बुखार और पेट की दवाएं भी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
India Pakistan Tension Essential Items To Store At Home If War Breaks Out
टाॅर्च - फोटो : instagram

टॉर्च और अतिरिक्त बैक्टरी

ब्लैकआउट की स्थिति आदि के लिए घर पर टॉर्च और एक्स्ट्रा बैटरियां जरूर रखें। पावर कट की स्थिति के लिए पहले से तैयार रहें। मोबाइल चार्जर और पावर बैंक फुल चार्ज करके रखें।

विज्ञापन
India Pakistan Tension Essential Items To Store At Home If War Breaks Out
रेडियो - फोटो : instagram

संचार और सूचना साधन

किसी आपात स्थिति की जानकारी के लिए एक रेडियो जरूर रखें, जो बैक्टरी या सोलर सिस्टम से कार्य करने में सक्षम हो ताकि अगर नेटवर्क की समस्या हो तो भी आपको स्थिति का पता चल सकें। अपने पास स्थानीय प्रशासन और नजदीकी पुलिस स्टेशन का फोन नंबर नोट कर रखें। सोशल मीडिया और न्यूज़ अलर्ट पर अपडेट रहें। हालांकि अफवाहों या फेक न्यूज से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed