{"_id":"5b3d98f44f1c1bae288b4b01","slug":"international-bikini-day-interesting-facts-you-probably-did-not-know-about-bikini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bikini Day: कब और किसने बनाई थी बिकनी, जानिए इससे जुड़ी 5 दिलचस्प बातें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Bikini Day: कब और किसने बनाई थी बिकनी, जानिए इससे जुड़ी 5 दिलचस्प बातें
Thu, 05 Jul 2018 10:12 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bikini day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज के समय में युवा पीढ़ी के लिए बिकनी फैशन स्टेटमेंट बन गया है। एक्ट्रेसेस और मॉडल्स के आए दिन बिकनी में हॉट फोटोशूट देखने को मिलते हैं, पर क्या आप यह जानते हैं कि इसकी पहनने की शुरुआत कब और कैसे हुई। आइए जानते हैं कब और किसने किया बिकनी को डिजाइन और क्यों रखा गया इसका नाम बिकनी...
2 of 5
bikini day
वैसे तो कोई ड्रेस जब कभी कोई डिजाइन करता है तो वह फैशन डिजाइनर करता है, लेकिन बिकनी को किसी फैशन डिजाइनर ने नहीं ब्लकि मूल रूप से फ्रांस के एक इंजीनियर लुईस लेअर्द ने डिजाइन किया था। पहली बार बिकनी 5 जुलाई 1946 को बनाई गई थी। जिस वजह से 5 जुलाई को बिकनी डे के रूप में मनाया जाता हैं।
3 of 5
bikini day
बिकिनी का नाम पड़ने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल पहली बार जिस जगह पर बिकनी बनाई गई थी उस उस जगह का नाम बिकिनी अटोल था, जो कि प्रशांत महासागर में स्थित है। उस समय वह जगह अमेरिका की न्यूक्लियर एटम और हथियारों का परीक्षण साईट हुआ करती थी और 'लुईस रियर्ड' के इस आविष्कार को भी किसी बम से कम नहीं माना जाता था जिस वजह से इसका नाम बिकिनी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bikini day
बिकनी के आने के बाद बहुत टाइम तक बिकिनी का कोई एड नहीं हुआ। कोई भी मॉडल इसके एड के लिए तैयार नहीं होती थी, लेकिन फिर कुछ समय के बाद 19 साल की एक डांसर मिशेलाइन इसका एड करने के लिए तैयार हो गईं। जैसे ही उनका एड सामने आया तो उन्हें उनके फैन्स के 50 हजार लेटर मिले।
विज्ञापन
5 of 5
bikini day
एक समय ऐसा भी आया था जब स्पेन और इटली में बिकनी पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन कुछ समय के बाद बैन हटा दिया गया और साल 1950 तक यहां के बाजारों में बिकनी ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। जिसके बाद अमरीका में भी इसका चलन बढ़ने लगा। 1960 में अमेरिका ने जैसे ही बिकनी से बैन हटाया तो वहां पर लोगों ने इसे बहुत पसंद किया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।