फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छा तो खूबसूरत दिखने के लिए ये करती हैं श्रद्धा कपूर, आप भी जान लें उनका ब्यूटी सीक्रेट

Wed, 04 Jul 2018 08:43 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
The Beauty and Diet Secrets Behind Shraddha Kapoor Flawless fair glowing skin

“ जब भी मैं घर पर होती हूं तब अपने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाती। उस दिन मैं अपने चेहरे को सांस लेने के लिए छोड़ देती हूं। इससे त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत होती है।” जी हां और यह कहना है खूबसूरत स्किन की मल्लिका श्रद्धा कपूर का। मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को आपने कई बार बिना मेकअप के भी देखा होगा। वह जितनी खूबसूरत परदे पर मेकअप के साथ लगती हैं उतनी ही सुदंर बिना मेकअप के भी लगती हैं। आइए जानते हैं कैसे दिखती हैं वो इतनी खूबसूरत।


 
The Beauty and Diet Secrets Behind Shraddha Kapoor Flawless fair glowing skin
श्रद्धा कपूर कुदरती खूबसूरती में विश्वास रखती हैं। वह अपनी त्वचा और बालों के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वह अपने चेहरे कि चमक को बरकरार रखने के लिए दिनभर खूब पानी पीती हैं। उनका मानना है कि पानी पीने से त्वचा से जुड़ी आधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा वह दिन में दो बार अपने चेहरे को सेटाफिल फेसवाश से धोती हैं। चेहरे की नमी को बरकरार रखने के लिए वह फेसवाश के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। 
 
The Beauty and Diet Secrets Behind Shraddha Kapoor Flawless fair glowing skin
वह जब भी घर से बाहर निकलती हैं, तो सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती। यह सूरज की पराबैंगनी किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है। वह किसी तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर विश्वास नहीं करती। उनका मानना है कि इससे चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता खत्म हो जाती है। और हां, जब वह घर पर होती हैं, तब वह अपने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाती। वह उस दिन अपने चेहरे को सांस लेने के लिए छोड़ देती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Beauty and Diet Secrets Behind Shraddha Kapoor Flawless fair glowing skin
उन्हें बालों के लिए ऑर्गेनिक तेल पसंद हैं, जिसकी वजह से उनमें नमी बनी रहती है और वे मजबूत रहते हैं। उनका मानना है कि दूसरे अन्य तेलों में हानिकारक रसायन मिले होते हैं, जो बालों के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। वह एलोवेरा, हिबिस्कस की पत्तियां और फूल के साथ दही का पैक बनाकर अपने बालों पर लगाती हैं। बालों में वह नियमित रूप से सिरम का भी प्रयोग करती हैं।
विज्ञापन
The Beauty and Diet Secrets Behind Shraddha Kapoor Flawless fair glowing skin
वह नाश्ते में कई प्रकार के ताजा फल खाती हैं, जो उन्हें दिनभर ऊर्जा देते हैं। वह अपने शरीर की वसा की मात्रा को भी नजरअंदाज नहीं करतीं। इसके लिए वह ओमेगा-3 लेती हैं। वह पिज्जा, चिप्स, बर्गर और अन्य जंक फूड नहीं खातीं। उन्हें मिठाइयां और चॉकलेट भी पसंद हैं, लेकिन वह ये चीजें बहुत कम खाती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed