फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों की इन बातों से परेशान हैं प्रेग्नेंट सानिया, बोलीं- 'प्लीज बेटा होने की दुआ मत कीजिए'

Sat, 30 Jun 2018 04:11 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
sania mirza said do not pray for baby boy
SANIA MIRZA

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड से गुजर रही हैं। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर उनको स्पॉट भी किया गया था जहां वो बेबी बंप के साथ दिखीं। सानिया की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गईं। जिसके बाद कई लोग सानिया मिर्जा के लिए दुआएं करने लगे लेकिन लगता है कि उन्हें ये बात नागवार गुजरी है।

sania mirza said do not pray for baby boy

जी हां, दरअसल सानिया मिर्जा ने ऐसा कुछ कहा है जो हमारे समाज के लिए बड़ी सीख है। सानिया यूएन वूमेन इंडिया के इवेंट 'मुझे हक है' में पहुंची थीं। इस दौरान सानिया ने महिलाओं के बारे में बात करते हुए कई मुद्दों पर राय रखी और समाज के दोगले चेहर का सच भी बयां किया। 

sania mirza said do not pray for baby boy

इवेंट में सानिया ने कहा कि 'हम दो बहनें हैं आज जो भी मैंने हासिल किया है या हासिल करने की कोशिश की है उसके बावजूद भी लोग जब पूछते हैं कि आप दो ही बहनें हैं आपका कोई भाई नहीं। अरे...', मुझे सुनकर बहुत अजीब लगता है, मैंने कहा ऐसा कुछ भी नहीं है, सब बढ़िया है, हमें इसकी कभी जरूरत नहीं पड़ी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sania mirza said do not pray for baby boy

सानिया ने आगे कहा कि 'अभी मैं प्रेग्नेंसी पीरियड से गुजर रही हूं जब भी मैं लोगों से मिलती हूं तो मुझे सुनने को मिलता है कि हम दुआ करेंगे कि आपके बेटा हो। मैं कहती हूं कि क्यों बेटा हो। प्लीज मेरे लिए बेटे की दुआ मत करो, ये दुआ करो कि मेरी बेटी हो।'

विज्ञापन
sania mirza said do not pray for baby boy

बता दें कि घुटने में दिक्कत के कारण पिछले साल अक्टूबर से कोर्ट से बाहर चल रहीं 31 वर्षीय सानिया के पिता और कोच इमरान ने अप्रैल में उनके गर्भवती होने की पुष्टि की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed