फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2022: योग मैट का इतिहास है बहुत रोचक, जानिए सबसे पहले किसने किया इसका इस्तेमाल

Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2022 Who invented yoga mats know its history in hindi 
योगा मैट का पहली बार इस्तेमाल - फोटो : सोशल मीडिया

International Yoga Day 2022: योग शरीर और मस्तिष्क दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। पिछले कुछ सालों में योग को लोगों ने अपने जीवन का हिस्सा बना लिया। खासकर कोरोना काल में लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने और सेहतमंद रहने के लिए योग का नियमित अभ्यास शुरू कर दिया। योग को दुनिया भर में फैलाने का श्रेय भारत को जाता है। भारत के प्राचीन ग्रंथों से निकला योग को आज दुनियाभर ने अपना लिया है। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से जुड़ी जरूरी चीजों में एक अच्छा योग मैट भी है। प्राचीन काल में साधु-संत योग मैट जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करते थे। लेकिन अब योगाभ्यास करने वालों के लिए योग मैट का होना जरूरी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि योग मैट की जरूरत को सबसे पहले किसने महसूस किया। योग मैट का इस्तेमाल कब और किसने पहली बार किया? चलिए जानते हैं योग मैट का इतिहास।

International Yoga Day 2022 Who invented yoga mats know its history in hindi 
योगा दिवस 2022 - फोटो : Istock

योग मैट क्या है

गंभीरता से नियमित योगाभ्यास करने वालों को योगा मैट की जरूरत होती है। योगा मैट गिरने या किसी तरह की चोट से बचाने में काम आता है। देर तक अपने आप को बैलेंस रखने के लिए भी योग मैट काम आता है। योग मैट रबर का, सूती कपड़े का पतला और मोटा दोनों तरीका का हो सकता है। योग के लेवल के हिसाब से आप सही योगा मैट का चयन कर सकते हैं।

International Yoga Day 2022 Who invented yoga mats know its history in hindi 
योगा मैट का इतिहास - फोटो : Pixabay

योग मैट का इतिहास

ऋषि मुनियों के युग में ही योग की शुरुआत हो गई थी। साधु-संत पहाड़ियों, हिमालय की चोटी, जंगलों और गुफाओं आदि में योग किया करते थे। लेकिन उस समय योग मैट नहीं हुआ करती थी। वह जमीन पर ही योग करते थे। 1970 के दशक में लोग योग करने के लिए दरी या चटाई का उपयोग करते थे। उस समय योग करने के लिए लोग जमीन पर दरी बिछाया करते थे। बाद में दरी और चटाई का स्थान रबर की मैट ने ले लिया। लेकिन योग करने के लिए जमीन पर कुछ बिछाने या योग मैट की जरूरत क्यों और किसने महसूस की गई?

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2022 Who invented yoga mats know its history in hindi 
योगा मैट के जन्मदाता - फोटो : Istock

पहली बार योग मैट का इस्तेमाल

पहली बार योग मैट की जरूरत को योग गुरु बीकेएस आयंगर ने महसूस किया। पहले वह भी अन्य लोगों की तरह की जमीन में कंबल बिछाकर योग किया करते थे। लेकिन 1960 में योग गुरु बी के एस आयंगर यूरोप के देशों में योग की कक्षाएं लेने के लिए गए। यूरोपियन यानी विदेशी छात्रों को योग करते समय फर्श पर खड़े होकर आसन करने में परेशानी होती थी। विदेशी नंगे पैर फर्श पर खड़े होकर योग करने में फिसलन महसूस करते थे। वह योग में ध्यान नहीं लगा पाते थे क्योंकि उनका ध्यान गिरने से बचने पर लगा रहता था।

विज्ञापन
International Yoga Day 2022 Who invented yoga mats know its history in hindi 
योग गुरु बीकेएस अयंगर

बीकेएस अयंगर ने योग मैट की जरूरत को समझा

भारत में योग करते समय यह परेशानी इसलिए महसूस नहीं की गई, क्योंकि यहां की फर्श की बनावट इतनी फिसलन वाली नहीं थी और अधिकतर लोग योग बाहर खुले मैदान या कुडप्पा नाम के चट्टान के बने पत्थरों पर किया करते थे। हालांकि विदेशी देशों के फर्श अलग तरह के होने के कारण वहां जमीन पर योग करना मुश्किल होता था। योग गुरु विदेशी योगा छात्रों की इस मुश्किल को समझते थे और इसका कुछ हल निकालना चाहते थे। एक बार योग गुरु जर्मनी में थे, जहां फर्श से फिसलकर वह गिरने वाले थे लेकिन कार्पेट के नीचे रखी रबर की चटाई ने उन्हें गिरते-गिरते बचा लिया। यहां से उन्हें योग मैट का विचार आया कि योग मैट छात्रों का आसन के दौरान फिसलने से बचाएगी। इस विचार के साथ कंबल को हटाकर उन्होंने रबर की चटाई का इस्तेमाल मैट के तौर पर किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed