फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jallianwala Bagh History: जलियांवाला बाग नरसंहार का इतिहास, जानें जनरल डायर ने क्यों चलाई थी गोली

Wed, 13 Apr 2022 01:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Apr 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Jalianwala Bagh History : Know Why General Dyer Ordered Open fire on jallianwala bagh In Hindi
जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी - फोटो : Self

Jalian Wala Bagh History: गुलाम भारत की कई दास्तां हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज की पीढ़ी जब उन कहानियों को सुनती है तो कभी रगो में खून दौड़ जाता है तो कभी गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। कभी आंखों में आंसू आ जाते हैं, तो कभी क्रोध से भर जाते हैं। गुलाम भारत के इतिहास में एक ऐसी खूनी दास्तां भी है, जिसमें अंग्रेजो के अत्याचार और भारतीयों के नरसंहार की दर्दनाक घटना है। हर साल वह दिन जब भी आता है, उस नरसंहार की यादें ताजा हो जाती हैं। शहादत का यह दिन 13 अप्रैल को होता है। इस दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था। हर भारतीय के लिए जलियांवाला बाग हत्याकांड बेहद दर्दनाक घटना है, जिसमें खून की नदियां बह गईं। कुआं भारतीयों की लाशों से पट गए और मौत का वह मंजर हर किसी की रूह को चोटिल कर गया। जलियांवाला बाग हत्याकांड की 103वीं बरसी पर जानें उस दिन के नरसंहार का इतिहास।

Jalianwala Bagh History : Know Why General Dyer Ordered Open fire on jallianwala bagh In Hindi
जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी - फोटो : amar ujala

जलियांवाला बाग नरसंहार कब हुआ था?

पंजाब के अमृतसर में जलियांवाला बाग नाम की एक जगह है। 13 अप्रैल 1919 के दिन इसी जगह पर अंग्रेजों ने कई भारतीयों पर गोलियां बरसाई थीं। उस कांड में कई परिवार खत्म हो गए। बच्चे, महिला, बूढ़े तक को अंग्रेजो ने नहीं छोड़ा। उन्हें बंद करके गोलियों से छलनी कर दिया।

Koo App

”आंधी थी वो ज़ुल्म की, बुझते रहे चिराग, बैसाखी को याद है, जलियांवाला बाग” जलियांवाला बाग के घृणित नरसंहार में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। भारत की एकता व अखण्डता के लिए दिया गया आप सभी का अतुल्य बलिदान राष्ट्र के युवाओं को अनंतकाल तक प्रेरणा देगा। #JallianwalaBagh #जलियांवाला_बाग

View attached media content

- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 13 Apr 2022

Jalianwala Bagh History : Know Why General Dyer Ordered Open fire on jallianwala bagh In Hindi
जलियांवाला बाग की बरसी - फोटो : अमर उजाला

क्यों हुआ था जलियांवाला बाग नरसंहार?

दरअसल, उस दिन जलियांवाला बाग में अंग्रेजों की दमनकारी नीति, रोलेट एक्ट और सत्यपाल व सैफुद्दीन की गिरफ्तारी के खिलाफ एक सभा का आयोजन किया गया था। हालांकि इस दौरान शहर में कर्फ्यू लगा हुआ था। लेकिन कर्फ्यू के बीच हजारों लोग सभा में शामिल होने पहुंचे थे। कुछ लोग ऐसे भी थे जो बैसाखी के मौके पर अपने परिवार के साथ वहीं लगे मेले को देखने गए थे।

Koo App

Humble tributes to the martyrs who laid down their lives in #JallianwalaBagh on this day in 1919, one of the darkest days in our history.

View attached media content

- Arjun Munda (@arjunmunda) 13 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Jalianwala Bagh History : Know Why General Dyer Ordered Open fire on jallianwala bagh In Hindi
जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी - फोटो : facebook

जलियांवाला बाग का दोषी कौन?

जब ब्रिटिश हुकूमत ने जलियांवाला बाग पर इतने लोगों की भीड़ देखी, तो वह बौखला गए। उनको लगा कि कहीं भारतीय 1857 की क्रांति को दोबारा दोहराने की ताक में तो नहीं। ऐसी नौबत आने से पहले ही वह भारतीयों की आवाज कुचलना चाहते थे और उस दिन अंग्रेजों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। सभा में शामिल नेता जब भाषण दे रहे थे, तब ब्रिगेडियर जनरल रेजीनॉल्ड डायर वहां पहुंच गए। कहा जाता है कि इस दौरान वहां 5000 लोग पहुंचे थे। वहीं जनरल डायर ने अपने 90 ब्रिटिश सैनिकों के साथ बाग को घेर लिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को चेतावनी दिए बिना ही गोलियां चलानी शुरू कर दी।

Koo App

“The incident of #JallianwalaBagh gave birth to greats like Udham Singh. It is because of such great freedom fighters that we are today privileged to celebrate Azadi ka #AmritMahotsav” - PM @narendramodi

View attached media content

- Ministry of Mines, Govt of India (@MinesMinIndia) 13 Apr 2022

विज्ञापन
Jalianwala Bagh History : Know Why General Dyer Ordered Open fire on jallianwala bagh In Hindi
जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी - फोटो : amar ujala

जलियांवाला बाग नरसंहार के 10 मिनट

ब्रिटिश सैनिकों ने महज 10 मिनट में कुल 1650 राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान जलियांवाला बाग में मौजूद लोग उस मैदान से बाहर नहीं निकल सकते थे, क्योंकि बाग के चारों तरफ मकान बने थे। बाहर निकलने के लिए बस एक संकरा रास्ता था। भागने का कोई रास्ता न होने के कारण लोग वहां फंस कर रह गए।

Koo App

Let’s remember and salute the brave martyrs of Jalianwala Bagh massacre. The incident which triggered a nationwide movement for freedom. #JalianwalaBagh #JalianwalaBaghMassacre #FreedomFighters #Martyrs #Freedom #DelhiGovt #Delhi #Delhigram

View attached media content

- Delhi Government (@DelhiGovDigital) 13 Apr 2022

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed