पैसों की तंगी के चलते अगर आपका अपने पार्टनर से अक्सर विवाद बना रहता है। जिसकी वजह से आपके रिश्ते में अब खटास आने लगी है तो इस कृष्ण जन्माष्टमी अपने भाग्य को बदलने के लिए तैयार हो जाइए। कृष्ण जन्माष्टमी की रात लक्ष्मी-कृष्ण से जुड़े 5 उपाय करने से आपकी पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा भगवान कृष्ण के आर्शीवाद से आपके लिए उन्नति के कई रास्ते भी खुलेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वो जादुई उपाय।
Janmashtami 2018: जन्माष्टमी की रात ये 5 उपाय करने से झट से दूर होगी पैसों की किल्लत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रभु श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का अभिषेक एक शंख में दूध डालकर करें। अभिषेक के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान कृष्ण और मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
अगर आप चाहते हैं कि आपका व्रत सफल हो तो जन्माष्टमी के दिन गरीबों को फल और अनाज का दान करें। इस दिन दान करना बेहद फलदायी होता है।
तुलसी -
भगवान कृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है। भोग लगाते समय कान्हां को तुलसी अर्पित करना बिल्कुल न भूलें। इसके अलावा कृष्ण जन्माष्टमी की शाम तुलसी पूजन करते समय तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाकर उसके सामने दीपक जलाएं। दीप जलाने के बाद तुलसी के पौधे के सामने ही बैठकर माला लेकर “ॐ वासुदेवाय नम:” का जाप दो बार पूरी माला फेरकर करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी।
इस बात को तो हर कोई जानता है कि कृष्णा को माखन-मिसरी कितना पसंद है। तो इस दिन माखन मिसरी का भोग लगाने से भी कान्हा बहुत प्रसन्न होते हैं।