फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका की ड्रेस इस महिला नेता को नहीं आई पसंद, बोलीं- 'ऐसी हीरोइनों का कर देना चाहिए बहिष्कार'

Wed, 23 May 2018 03:27 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
jaya jaitly upset about priyanka chopra outfit in royal wedding
priyanka chopra at royal wedding

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ब्रिटेन की शाही शादी में शामिल होने लंदन पहुंची थीं। यहां प्रियंका लेवेंडर कलर के आउटफिट में नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने हैट और Jimmy Choo ब्रांड के सैंडल पहने थे। मेगन की शादी के लिए प्रियंका ने पूरा आउटफिट खासतौर पर डिजाइन करवाया था। सोशल मीडिया पर प्रियंका के ड्रेस की काफी चर्चा थी।

jaya jaitly upset about priyanka chopra outfit in royal wedding

प्रियंका चोपड़ा ने इस शाही शादी के मौके पर फॉर्मल नी लेंथ ड्रेस और हैट पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका की ड्रेस को जाने-माने फैशन डिजाइनर विवियन वेस्टवुड ने डिजाइन किया था। भले ही प्रियंका का लुक देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हों लेकिन अब उनकी ड्रेस पर विवाद होता दिख रहा है। 

jaya jaitly upset about priyanka chopra outfit in royal wedding
जया जेटली

दरअसल, समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और नेता जया जेटली ने प्रियंका की ड्रेस की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये दुखद है कि एक भारतीय एक्टर शाही शादी में शामिल होने के लिए आजाद और स्वतंत्र भारत की साड़ी पहनने की बजाय ब्रिटिश एरिस्ट्रोक्रैट ड्रेस पहनीं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
jaya jaitly upset about priyanka chopra outfit in royal wedding
priyanka chopra at royal wedding

एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में जया जेटली ने कहा कि 'ये सभी एक्ट्रेस बड़े डिजाइनर्स के फैंसी गाउन पहनती हैं क्योंकि वो डिजाइनर इसके बदले उन्हें पैसे देते हैं। अब मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैं अपने पहनावे को लेकर ज्यादा वफादार हूं और हम अपनी पूरी जिंदगी इसी निष्ठा के साथ जीते हैं।'

विज्ञापन
jaya jaitly upset about priyanka chopra outfit in royal wedding
deepika padukone

जया जेटली यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि 'विदेशों में रेड कार्पेट पर गाउन पहनने वाली एक्ट्रेस का बहिष्कार कर देना चाहिए। दीपिका पादुकोण को जब मैं हॉलीवुड में लॉन्ग गाउन पहनते हुए देखती हूं तो मैं सोचती हूं कि आखिर क्यों उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन कपड़ों में से एक साड़ी नहीं पहनीं।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed