फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Fasting Tips: करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं और क्या नहीं, जानें यहां

Wed, 12 Oct 2022 05:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Oct 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Healthy Foods to Eat Before Karva Chauth Vrat to Boost Energy in Hindi
करवा चौथ से एक दिन पहले क्या खाएं - फोटो : iStock

Karwa Chauth Fasting Tips: 13 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ के मौके पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को पूजा करती हैं। चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा करती हैं। पति की आरती उतारकर उपवास खोलती है। करवा चौथ के व्रत में सुबह चार बजे सरगी की जाती है। उसके बाद से महिलाएं न तो कुछ खाती हैं और न पानी पीती हैं। करवा चौथ के निर्जला व्रत के कारण कई महिलाओं की तबीयत खराब हो जाती है। करवा चौथ के दिन भूख प्यास के कारण महिलाएं कमजोर महसूस करने लगती हैं। ऊर्जा की कमी के कारण महिलाओं को चक्कर आने, सिर दर्द होने जैसी समस्याएं महसूस होती है। ऐसे में करवा चौथ के दिन महिलाओं को कोई शारीरिक समस्या न हो, भूखे रहने से ऊर्जा पर असर न पड़े और करवा चौथ में महिलाएं एनर्जी से भरपूर रहें, इसके लिए व्रत से पहले कुछ खास चीजों का सेवन करें। चलिए जानते हैं करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं और क्या नहीं। 


 

Karwa Chauth 2022 Healthy Foods to Eat Before Karva Chauth Vrat to Boost Energy in Hindi
करवा चौथ सरगी - फोटो : istock

करवा चौथ व्रत से पहले खान पान का ध्यान 

करवा चौथ से पहले महिलाएं सरगी करती हैं। सरगी में वह सास द्वारा दी भोज्य सामग्री खाती हैं और उसके बाद पूरा दिन उपवास करती हैं। ऐसे में करवा चौथ के उपवास से पहले पौष्टिक खाद्य सामग्रियों के सेवन की सलाह दी जाती है। करवा चौथ में वीकनेस और चक्कर की समस्या से बचाव के लिए सेहतमंद चीजों को खाकर व्रत रखें। व्रत से एक दिन पहले कुछ खास चीजों का सेवन करें।

Karwa Chauth 2022 Healthy Foods to Eat Before Karva Chauth Vrat to Boost Energy in Hindi
केला न खाएं - फोटो : Pixabay

व्रत से पहले क्या न खाएं महिलाएं
 

  • आहार और स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, व्रत से एक दिन पहले महिलाओं को ऑयली और ज्यादा मसाले वाली भोजन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी की समस्या होती है और प्यास ज्यादा लगती है।
  • व्रत से पहले महिलाओं को केला खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Healthy Foods to Eat Before Karva Chauth Vrat to Boost Energy in Hindi
उपवास के पहले क्या खाएं - फोटो : istock

करवा चौथ व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं महिलाएं
 

  • व्रत से एक दिन पहले महिलाएं आसानी से पचने वाले भोजन का सेवन करें। दाल, रोटी, सब्जी, खिचड़ी, खीर, छाछ, दही और दूध का सेवन कर सकते हैं।
  • उपवास से पहले पानी की कमी को पूरा करने के लिए फलों का सेवन कर सकते हैं।
  • महिलाओं को उपवास के पहले नारियल पानी का सेवन करना चाहिए, इससे करवा चौथ व्रत के दिन महिलाएं हाइड्रेटेड रहेंगी। 
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Healthy Foods to Eat Before Karva Chauth Vrat to Boost Energy in Hindi
उपवास के बाद क्या खाएं - फोटो : pixabay

उपवास के बाद क्या खाएं
 

  • जब करवा चौथ का उपवास घोलें तो ज्यादा भारी भोजन न करें। बल्कि तरल पदार्थ से शुरुआत करें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी, जूस, छाछ आदि पी सकते हैं। 
  • दलिया, खिचड़ी जैसा आसानी से पचने वाला भोजन करें। 
  • तैलीय और अधिक मसाले वाला भोजन न खाएं।

Karwa Chauth 2022: पति के लिए रख रही हैं पहली बार करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन बातों का ध्यान
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed