Women Safety Tips: महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता दर्ज करा रही हैं। लेकिन अक्सर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले समाचार पत्रों में पढ़ने को मिल जाते हैं। महिलाओं के साथ होने वाली कोई न कोई घटना सुनने को मिल ही जाती है। कभी लिफ्ट में, तो कभी पैदल आते वक्त, कभी किसी सुनसान जगह पर महिलाओं के साथ आपराधिक वारदातें होती रहती हैं। यही वजह है कि लड़कियां और महिलाएं अकेले या सुनसान जगहों पर निकलने से कतराती हैं। माता पिता भी बेटियों के अंधेरा होने के बाद घर से बाहर रहने पर चिंता करते हैं। माहौल इतना खराब हो चुका है कि रात में लड़कियां का अकेले बाहर निकलना एक डरावना अनुभव जैसा होता है। हालांकि कामकाजी महिलाओं को कभी कभी दफ्तर से लौटते समय देर हो जाती है। कोचिंग या क्लास से लौटने वाली किशोरियों को कभी घर वापसी में देर हो जाया करती है। ऐसे में जब वह अकेले होती हैं, या किसी सुनसान जगह पर कोई अंजान उनका पीछा करने लगता है तो वह खबरा जाती हैं और समझ नहीं पाती क्या करें। यहां कुछ महिला सुरक्षा के टिप्स आपको दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बिना डरे ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकल सकती हैं। ये रहे महिला सुरक्षा में मददगार टिप्स।
Women Safety Tips: अनजान के साथ लिफ्ट में हों अकेले या ऑटो चालक ले जाएं सुनसान रास्ते, इस तरह करें अपना बचाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट में अजनबी संग फंस जाने पर
कभी महिला लिफ्ट में किसी अजनबी के साथ अकेले होती हैं, तो अक्सर घबरा जाती हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। बल्कि लिफ्ट की सभी मंजिलों के बटन दबा दें। इससे लिफ्ट हर एक मंजिल पर रुकेगी। इससे अनजान शख्स अकेलेपन का फायदा उठाने की कोशिश नहीं कर पाएगा। वहीं अगर आपको लगता है कि उसके इरादे ठीक नहीं तो लिफ्ट से उस मंजिल पर उतर जाएं, जहां आपको कोई नजर आए। हो सके तो परिवार के किसी शख्स को फोन कर दें।
अकेले ऑटो-कैब में सफर करने पर
अगर महिला अकेले ही ऑटो या टैक्सी से सफर रही हैं, तो बैठने से पहले गाड़ी का नंबर अपने परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को भेज दें। फोन काॅल के जरिए उन्हें ये बात भी बता सकती हैं, अन्यथा मैसेज तो जरूर ही कर दें। किसी कारणवश फोन न लग रहा हो या मैसेज न पहुंच पा रहा हो तो भी मोबाइल निकालकर चालक को यह दिखाएं कि आप परिवार वालों से बात कर रहीं। जब चालक को यह पता होता है कि उसका विवरण अन्य किसी को पता है तो वह गलत हरकत करने से डरता है।
रात में टैक्सी चालक के गलत रास्ते से ले जाने पर
रात के वक्त अकेले टैक्सी से लौट रही हैं तो आसपास और रास्ते पर नजर रखें। अगर आभास हो कि चालक किसी गलत या सुनसान रास्ते से ले जा रहा है तो घबराएं नहीं बल्कि किसी को फोन करके सबसे पहले सूचित करें। अगर चालक कुछ गलत करने की कोशिश करें तो पर्स के हैंडल से उसके गले को लपेट कर खींचें। वह अचानक हुई आपकी गतिविधि से हड़बड़ा जाएगा और टैक्सी रोक देगा। अगर पर्स न हो तो दुपट्टे से उसे दबोच लें। उसकी कमीज का काॅलर पीछे से पकड़ कर खींच सकती हैं। बचाव का मौका पाते ही वहां से निकल जाएं।
किसी के पीछा करने पर
अगर आप अकेले पैदल जा रही हैं और कोई व्यक्ति आपका पीछा कर रहा हो तो किसी दुकान या घर में घुस जाए और उसके मदद मांगे। एटीएम बूथ दिख जाए तो उसमें भी जा सकती हैं। कोई भी राह चलता दिखे तो बेझिझक उससे बात करें और मदद मांगें।