{"_id":"5af1424b4f1c1b54098b8a1f","slug":"know-mukesh-ambani-daughter-isha-ambani-net-worth-who-soon-going-to-tie-knot-with-anand-piramal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"26 साल की उम्र में 4,710 करोड़ की मालकिन हैं मुकेश अंबानी की बेटी, जानें कई और खास बातें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
26 साल की उम्र में 4,710 करोड़ की मालकिन हैं मुकेश अंबानी की बेटी, जानें कई और खास बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया की 12 सबसे पॉवरफुल बिजनेस वूमेन की लिस्ट में शामिल एक नाम मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी का भी है। असल जिंदगी में ईशा की लाइफ किसी राजकुमारी से कम नहीं है। खास बात यह है कि ईशा ने बेहद कम उम्र में मुकेश और नीता अंबानी की बेटी के तौर पर नहीं बल्कि अपनी मेहनत से अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया है। साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वूमेन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था।
ईशा अंबानी जल्द ही पीरामल खानदान के वारिस आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। फिलहाल ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद संभालती हैं। ईशा अंबानी की हर साल की कमाई करीब 4710 करोड़ रुपए है। ईशा 16 साल की उम्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं।
ईशा अंबानी एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं। 1991 में जन्मी ईशा और उनका भाई आकाश ट्विंस हैं। ईशा रिलायंस की टेलीकॉम और रिटेल कंपनियों की डायरेक्टर हैं। ईशा ने अपनी पढ़ाई धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद साल 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेजुएशन करने के बाद ईशा ने अमेरिका की ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म मैकिंसे में काम किया था। यहां पर वो बिजनेस एनालिस्ट थीं। इसके बाद वो रिलायंस जिओ और रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर बनीं। ईशा साल 2008 में उस समय चर्चा में आई थीं जब 16 साल की उम्र में उनका नाम फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे रईस वारिसों की लिस्ट में शामिल किया गया था।इसके अलावा साल 2015 में उनका नाम एशिया की 12 सबसे पॉवरफुल बिजनेस विमेन की लिस्ट में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
ईशा की पर्सनल लाइफ काफी छिपी हुई है।ईशा की देखरेख में जियो ने लॉन्च होने के दो साल के भीतर ही भारत में तहलका मचा दिया है।