फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: मुकेश अंबानी के पास कितने घर और गाड़ियां हैं? जन्मदिन पर जानें अंबानी की नेट वर्थ

Tue, 19 Apr 2022 12:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Apr 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
Know Richest Man Mukesh Ambani Birthday Net Worth Houses Cars Details in Hindi
मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

देश ही नहीं दुनिया के टाॅप रईस लोगों में अंबानी परिवार का नाम शामिल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को भारत में अमीरी का दूसरा नाम कहा जाता है। मुकेश अंबानी अपनी मेहनत के बल पर इतनी शानदार और लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं कि हर मेहनत करने वाले की उम्मीदें बढ़ जाती है कि वह भी कभी अंबानी जैसा बन सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है। देश के सबसे अमीर आदमी के तौर पर मशहूर मुकेश अंबानी विदेश में भी नाम रोशन कर रहे हैं। मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। आज मुकेश अंबानी 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' से लेकर उनके बेटे और बेटी की शादी तक सबकुछ चर्चा में रहता है। चलिए जानते हैं मुकेश अंबानी कितने अमीर हैं। अंबानी परिवार के घर, गाड़ियों और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानें।

Know Richest Man Mukesh Ambani Birthday Net Worth Houses Cars Details in Hindi
मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

मुकेश अंबानी की शिक्षा और परिवार

धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे मुकेश अंबानी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने मुंबई के पेद्दर रोड स्थित हिल ग्रेंज हाई स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने मुंबई के ही इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। बाद में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के लिए दाखिला लिया लेकिन पिता की बिजनेस में मदद करने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। यहां से मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज को बनाने की कवायद में जुट गए। मुकेश अंबानी की पत्नी का नाम नीता अंबानी हैं। उनके तीन बच्चे हैं।

Know Richest Man Mukesh Ambani Birthday Net Worth Houses Cars Details in Hindi
मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

मुकेश अंबानी का घर

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पास दुनिया का सबसे महंगा घर है। मुकेश अंबानी के घर को फोर्ब्स ने अपनी वेबसाइट पर शीर्ष अरबपतियों के 20 आलीशान घरों की लिस्ट में स्थान दिया गया था। मुबंई में स्थित मुकेश अंबानी के घर का नाम 'एंटीलिया' है। 27 मंजिला 'एंटीलिया' का धरती का सबसे महंगा घर माना जाता है। एंटीलिया 400,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। एंटीलिया साल 2010 में बनकर तैयार हुआ था। एंटीलिया की कीमत लगभग एक से दो बिलियन डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Richest Man Mukesh Ambani Birthday Net Worth Houses Cars Details in Hindi
मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

मुकेश अंबानी का कार कलेक्शन

मुकेश अंबानी का लग्जरी कार कलेक्शन हर किसा को हैरान कर देगा। उनके कार कलेक्शन में दुनिया की सबसे महंगी कारें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी के पास तीन वैनिटी वैन हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। इसके अलावा बेंटले, रोल्स रॉयस, मर्सिडीज बेंज समेत तमाम ब्रांड्स के अलग अलग मॉडल की गाड़ियां हैं।

विज्ञापन
Know Richest Man Mukesh Ambani Birthday Net Worth Houses Cars Details in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : acropolis aviation

मुकेश अंबानी के प्राइवेट प्लेन

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के पास केवल गाड़िया ही नहीं, बल्कि खुद का अपना प्राइवेट प्लेन भी है। विदेश यात्रा या भारत में ही भ्रमण के लिए उनके पास तीन हेलीपैड भी हैं। उनकी कारों और प्राइवेट प्लेन की कीमत लगभग 107 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed