फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl : 'राजा हिंदुस्तानी' में इस एक्टर ने आमिर खान को दी थी टक्कर, इतने साल में बदल गया लुक

Fri, 25 May 2018 12:58 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Kunal Khemu birthday special  Zakhm to Golmaal Again Kunal Khemu journey in Bollywood films
Kunal Khemu
महज 5 साल की उम्र में कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टेलीविजन सीरियल 'गुल गुलशन गुलफाम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'राजा हिंदुस्तानी' और 'जख्म' में अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाकर कुणाल ने साबित कर दिया वह एक्टिंग के मामले में किसी से पीछे नहीं है। आज कुणाल खेमू अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर हम आपको कुणाल के बचपन से लेकर अब तक के सफर की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं। 
Kunal Khemu birthday special  Zakhm to Golmaal Again Kunal Khemu journey in Bollywood films
Kunal Khemu
कुणाल खेमू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल 'गुल गुलशन गुलफाम' से की थी। उस वक्त कुणाल महज 5 साल के थे। इस सीरियल में कुणाल ने कश्मीरी लड़के का किरदार निभाया था।
Kunal Khemu birthday special  Zakhm to Golmaal Again Kunal Khemu journey in Bollywood films
Kunal Khemu
इसके बाद कुणाल ने महेश भट्ट की फिल्म 'सर' में धमाकेदार एंट्री ली। इसके बाद कुणाल को एक से बढ़कर एक ऑफर मिलने लगे। आमिर खान के साथ 'राजा हिंदुस्तानी' में निभाया गया उनका रजनीकांत का रोल आज भी लोगों के जहन में ताजा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Khemu birthday special  Zakhm to Golmaal Again Kunal Khemu journey in Bollywood films
Kunal Khemu
कुणाल के फिल्मी सफर की शुरुआत जबरदस्त हुई थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कुणाल को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला जिसमें पूजा भट्ट और अजय देवगन का नाम भी शामिल है। फिल्म 'जख्म' में कुणाल ने अजय देवगन के बचपन का रोल निभाया था। यह रोल भले ही छोटा था लेकिन कुणाल की दमदार एक्टिंग ने इस किरदार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। 
विज्ञापन
Kunal Khemu birthday special  Zakhm to Golmaal Again Kunal Khemu journey in Bollywood films
Kunal Khemu
समय के साथ कुणाल के लुक में भी काफी बदलाव आया। बतौर लीड एक्टर कुणाल ने 'कलयुग' फिल्म साल 2005 में की थी। इसमें कुणाल ने कश्मीरी पंडित का रोल निभाया था। वहीं उनका लुक भी लोगों को खूब पसंद आया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed