फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2022: जानिए 30 जनवरी को गांधीजी की पुण्यतिथि के अलावा क्यों जाना जाता है?

Sun, 30 Jan 2022 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Date 30 January is What Known Apart from Gandhi ji Death Anniversary
महात्मा गांधी पुण्यतिथि 2022 - फोटो : iStock

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में एक नाम मोहनदास करमचंद गांधी का था। कोई उन्हें महात्मा तो कोई बापू के नाम से पुकारता है। देश के राष्ट्रपिता होने की उपाधि महात्मा गांधी को मिली है। राष्ट्रपिता यानी हर भारतीय के पिता, जिन्होंने सही राह पर चलकर अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने की सीख दी। एक पिता की तरह लड़ाई झगड़े और खून खराबे से दूर रहने और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आजादी के कुछ महीनों बाद 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी का निधन हो गया। उस शाम प्रार्थना के दौरान बिड़ला हाउस में गांधी स्मृति में नाथूराम गोडसे ने गांधीजी को गोली मार दी थी। ये दिन इतिहास में गांधीजी की पुण्यतिथि के तौर पर हमेशा के लिए दर्ज हो गया। लेकिन क्या आपको पता है कि गांधी पुण्यतिथि के अलावा 30 जनवरी को क्यों खास है? चलिए जानते हैं कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अलावा और क्यों मनाया जाता है?

Mahatma Gandhi Death Date 30 January is What Known Apart from Gandhi ji Death Anniversary
महात्मा गांधी पुण्यतिथि 2022 - फोटो : Facebook/GermanConsulateGeneralBengaluru

30 जनवरी को शहीद दिवस

भारतवासी 30 जनवरी को शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं। इस दिन महात्मा गांधी का निधन हुआ था। बापू की पुण्यतिथि को देश शहीद दिवस के तौर पर मनाते हुए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस मौके पर दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी जी की समाधि पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पहुंचते हैं और स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी के योगदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। देश के सशस्त्र बलों के शहीदों को सलामी दी जाती है। पूरे देश में बापू की याद और शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाता है।

Mahatma Gandhi Death Date 30 January is What Known Apart from Gandhi ji Death Anniversary
महात्मा गांधी पुण्यतिथि 2022 - फोटो : Amar Ujala

23 मार्च के शहीद दिवस से अंतर

वैसे भारत में 30 जनवरी के अलावा 23 मार्च को भी शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कई लोग दो अलग अलग तारीख पर शहीद दिवस मनाने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। लेकिन दोनों शहीद दिवस में अंतर है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी, तो वहीं 23 मार्च 1931 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इसलिए 23 मार्च को अमर शहीदों की याद में अमर शहीद दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Date 30 January is What Known Apart from Gandhi ji Death Anniversary
महात्मा गांधी पुण्यतिथि 2022 - फोटो : पेक्सेल्स

30 जनवरी का इतिहास 

1530 : मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।
1903 : लार्ड कर्जन ने कलकत्ता की इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया था, आजादी के बाद इसका नाम बदलकर नेशनल लाइब्रेरी कर दिया गया था।
1948 : महात्मा गांधी की हत्या।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Death Date 30 January is What Known Apart from Gandhi ji Death Anniversary
महात्मा गांधी पुण्यतिथि 2022 - फोटो : facebook

1971 : भारतीय एयरलाइंस के फोक्कर मैत्री विमान का लाहौर से अपहरण कर उसे नष्ट कर दिया गया था।
1985 : लोकसभा ने दल बदल विरोधी कानून पारित किया था। 
2007 : अंतरराष्ट्रीय सौदे में भारत की दिग्गज कंपनी टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed