फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Pet Care: घर में पाल रखा है कुत्ता या बिल्ली तो बरसात के मौसम में इस तरह से रखें खास ध्यान

Mon, 05 Aug 2024 05:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 05 Aug 2024 05:30 PM IST
सार

बरसात के मौसम में उनको अधिक देखभाल की जरूरत होती है, वरना वे बीमार पड़ सकते हैं। पेट्स अपनी देखभाल खुद नहीं कर सकते, इसलिए आपको ही उनकी सही से देखभाल करनी होगी, ताकि वे स्वस्थ रहें।

विज्ञापन
Monsoon Pet Care Tips To Keep You Dog Happy And Healthy in hindi
पेट केयर - फोटो : instagram

रेणु फ्रांसिस



मानसून की बूंदों में अपनों की देखभाल करना जरूरी है। ऐसे में आप अपने पेट्स (Monsoon Pet Care Tips) को भी न भूलें, क्योंकि उनकी साफ-सफाई से लेकर खान-पान तक का ख्याल आपको ही रखना है। कई लोगों को पेट्स पालना पसंद होता है और वे पेट्स को अपने करीब रखते हैं। ऐसे में पेट्स धीरे-धीरे हमारे घर का हिस्सा बन जाते हैं। वैसे तो सभी मौसम में पेट्स की सही देखभाल करना आवश्यक है, लेकिन बरसात के मौसम में उनको अधिक देखभाल की जरूरत होती है, वरना वे बीमार पड़ सकते हैं। पेट्स अपनी देखभाल खुद नहीं कर सकते, इसलिए आपको ही उनकी सही से देखभाल करनी होगी, ताकि वे स्वस्थ रहें।

Monsoon Pet Care Tips To Keep You Dog Happy And Healthy in hindi
पेट केयर - फोटो : instagram

वैक्सीनेशन

बारिश के मौसम में पेट्स ज्यादा बीमार होते है, क्योंकि उनके आस-पास कई सौ कीटाणु मौजूद होते हैं, जो बीमारी का कारण बनते हैं। इन बीमारियों से सुरक्षा के लिए आपको अपने पालतू पशु को समय पर वैक्सीन लगवाते रहना चाहिए, ताकि वह संक्रमित बीमारियों से सुरक्षित रहे और पूरी तंदुरुस्ती के साथ मौज-मस्ती करे।

बड़ी घास से दूरी

बारिश के मौसम में बाग-बगीचों में बड़ी-बड़ी घास उग आती है। ऐसे में आपको पेट्स को इन घास या कचरे के ढेर से दूर रखना चाहिए। घास या कचरे के ढेर में कई जहरीले कीट या मच्छर होते हैं, जो पेट्स को काट सकते है और वे गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

Monsoon Pet Care Tips To Keep You Dog Happy And Healthy in hindi
Pitbull dog - फोटो : iStock

सफाई का खास ख्याल

इस मौसम में आप उन्हें विशेष रूप से गीला होने से बचाएं, क्योंकि नमी और आर्द्रता के कारण उनकी त्वचा पर बैक्टीरिया पैदा हो जाते है, जिससे खुजली और लाल दाने निकल सकते हैं। कभी-कभी तो नमी के कारण पेट्स के बालों में पिस्सू भी हो जाते हैं।

ताजा खाना

बारिश के मौसम में आप अपने पेट्स को ज्यादा घुमा नहीं पाती हैं, जिससे उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और उन्हें भूख भी कम लगती है। ऐसे में उन्हें फाइबर युक्त और ताजा खाना दें। आप उन्हें दलिया भी खिला सकती है, क्योंकि यह पचने में आसान होता है। साथ ही उनके बर्तन में हमेशा साफ और ताजा पानी रखें और उसे ढक दें। खुले बर्तन में कीटाणु बैठ सकते हैं, जिससे वह संक्रमित हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Pet Care Tips To Keep You Dog Happy And Healthy in hindi
pet dog travel new - फोटो : istock

पंजे रहें सूखे

पेट्स के पंजे जब गीली जमीन के संपर्क में आते हैं तो बैक्टीरिया उनके पैरों में चिपक जाते हैं। फिर वे उसे ही चाटते हैं और बीमार हो जाते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए आप अपने पेट्स को घुमाने के बाद गरम पानी में एंटीसेप्टिक घोलकर उन के पंजों को साफ करें और उन्हें बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करें।

कानों की देखभाल

इस मौसम में आप अपने पेट्स के पूरे शरीर के साथ कानों को भी सूखा रखने की कोशिश करें। गीले कानों में फंगस या बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है, जो उन्हें परेशानी में डाल सकता है। इससे बचाने के लिए पेट्स के कान की नियमित देखभाल करती रहें।

विज्ञापन
Monsoon Pet Care Tips To Keep You Dog Happy And Healthy in hindi
पेट केयर - फोटो : instagram

एक्सरसाइज बेहद जरूरी

शासकीय पशु चिकित्सालय, इंदौर के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत तिवारी बताते हैं, बरसात के दौरान पशुओं की खास देखभाल जरूरी होती है, वरना उन्हें चर्म रोग हो सकता है। इसलिए उन्हें इन दिनों में गीला होने से बचाना चाहिए। आपको उनके पंजों को सूखे कपड़े से साफ करते रहना चाहिए, क्योंकि गीले कपड़े से साफ करने पर त्वचा गीली रह जाती है, वे उसे खुजलाते हैं और चाटते रहते हैं, जो परेशानी को बढ़ा सकता है। साथ ही इस मौसम में ताजा और सही मात्रा में खाना देना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण पेट्स खाना चबाते नहीं हैं, सीधे निगल लेते हैं, जिस कारण खाना पचता नहीं है और उन्हें बदहजमी हो जाती है। इसके अलावा हो सके तो उन्हें एक्सरसाइज कराती रहें और ऊर्जा से भरपूर रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed