फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी हैं ईशा, कमाई 668 करोड़ के पार, ऐसी है लाइफस्टाइल

Wed, 09 May 2018 09:47 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani Daughter Isha Ambani Luxurious Lifestyle And Net Worth
Isha Ambani - फोटो : Instagram

देश के सबसे बड़े बिजनेस एंपायर रिलायंस की उत्तराधिकारी और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी जल्द शादी करने जा रही हैं। मगर ईशा की पहचान केवल मुकेश और नीता अंबानी की बेटी के तौर पर ही नहीं है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद संभालती हैं। 



ईशा अंबानी का नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 668 करोड़ रुपये है। जाहिर है, जब पास में इतने सारे पैसे हैं, तो लाइफस्टाइल आलीशान होनी तय है। आगे की स्लाइड्स में जानें ईशा अंबानी की जिंदगी और जिंदगी जीने के अंदाज से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Mukesh Ambani Daughter Isha Ambani Luxurious Lifestyle And Net Worth
Isha Ambani - फोटो : Instagram

16 साल की उम्र में फोर्ब्स लिस्ट में आया नाम 
ईशा अंबानी जब 16 साल की थीं, तभी उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्पॉट पर शामिल किया गया। इसी उम्र में वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं। 

Mukesh Ambani Daughter Isha Ambani Luxurious Lifestyle And Net Worth
Isha Ambani - फोटो : Instagram

रिलायंस इंडस्ट्रीज में संभालती हैं यह पद
ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं। मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के 40वें वार्षिक जनरल मीटिंग में ईशा को इंट्रोड्यूस किया था। उन्होंने ही जियो फोन लॉन्च किया। ईशा रिलायंस जी इंफोकॉम की डायरेक्टर हैं। अप्रैल 2016 में लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने ऑनलाइन फैशन रीटेल ब्रांड AJIO को लॉन्च किया था। 27 साल की ईशा ने न्यूयॉर्क स्थित McKinsey कंपनी में बतौर एनालिस्ट भी काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani Daughter Isha Ambani Luxurious Lifestyle And Net Worth
Isha Ambani - फोटो : Instagram

पियानो बजाने का है शौक
ईशा अंबानी को पियानो बजाने का शौक है। हालांकि, इतने सारे पैसे होने के बावजूद ईशा सिंपल रहती हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके दोस्त हैं, मगर वह स्पॉटलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्हें खेल-कूद का शौक है। वह येल विश्वविद्यालय की सॉकर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
Mukesh Ambani Daughter Isha Ambani Luxurious Lifestyle And Net Worth
Isha Ambani - फोटो : Instagram

ईशा अंबानी का घर
ईशा अंबानी का घर दुनिया के महंगे घरों में से एक है। वह अपने परिवार के साथ 27 मंजिला एंटिला में रहती हैं। ना सिर्फ इंटीरियर बल्कि एक्सटीरियर की वजह से भी इस घर की खूब चर्चा होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed