{"_id":"5b29dc0b4f1c1bb36e8b8c03","slug":"must-know-facts-about-miss-india-anukreethy-vas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है अनुकृति वास, जो चुनी गईं मिस इंडिया 2018, वो 5 बातें जो आपको नहीं मालूम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
जानिए कौन है अनुकृति वास, जो चुनी गईं मिस इंडिया 2018, वो 5 बातें जो आपको नहीं मालूम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
anukreethy vas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
FBB मिस इंडिया 2018 काॅन्टेस्ट के रिजल्ट को लेकर लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है। तमिलनाडु की अनुकृति वास ने 29 अन्य प्रतियोगियों को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया। उन्हें मिस इंडिया 2018 का ताज मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया। आइए जानते हैं अनुकृति के जीवन के बारे में कुछ खास बातें।
anukreethy vyas miss india 2018
अनुकृति वास तमिलनाडु की रहने वाली हैं। मिस इंडिया में आने से पहले अनुकृति खिलाड़ी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह पढ़ाई में भी हमेशा टॉप करती आई हैं। फिलहाल वह चेन्नई के लोयोला कॉलेज से फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं।
anukreethy vyas miss india 2018
इससे पहले अनुकृति मिस तमिलनाडु का भी पुरस्कार जीत चुकी हैं। वह हमेशा से मॉडल बनने की चाह रखती थीं, लेकिन उन्होंने कभी मिस इंडिया का खिताब जीतने के बारे में नहीं सोचा था। भविष्य में वह सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। उन्हें घूमना और डांस करना बेहद पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
anukreethy vyas miss india 2018
मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने से पहले ही अनुकृति को कई मॉडलिंग असाइनमेंट मिलने लगे थे। उन्होंने बहुत सारे ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी की हैं। अनुकृति एक बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्हें बाइक चलाने का भी शौक है। आपको बता दें कि अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
anukreethy vyas miss india 2018
अनुकृति बताती हैं, उन्हें दुनिया घूमने का मौका नहीं मिला, लेकिन अगर उन्हें यह मौका मिलता है तो वह निश्चित रूप से अपने घर में नहीं दिखाई देंगी। उन्होंने बताया, मेरे दोस्तों ने मुझे बताया है कि पैरा ग्लाइडिंग बहुत अच्छा अनुभव रहेगा। अगर मुझे यह मौका मिला तो मैं जरूर हिमाचल प्रदेश जाना चाहूंगी, क्योंकि मैंने सुना है कि वहां पर दुनिया की दूसरी सबसे अच्छी पैराग्लाइडिंग लोकेशन है।