हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार आ गया है। लेकिन इससे पहले नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली का त्योहार आता है, जिसे लोग बेहद ही धूमधाम से मनाते हैं। नरक चतुर्दशी का अपना अलग महत्व होता है। इस दिन लोग घर में दीये जलाते हैं, यमराज के नाम का दीया जलाते हैं और भी कई पूजा के विधि-विधान किए जाते हैं। इस दिन लोग अपनों को मिठाईयां भी बांटते हैं और दिवाली के त्योहार की तैयारियों में लगे रहते हैं। इस साल नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को मनाई जाएगी। वहीं, छोटी दिवाली के दिन लोग अपनों को इस दिन की शुभकामनाएं भी देते हैं। बस अब इसका अंदाज बदल चुका है और लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर या अन्य तरीकों से शुभकामना संदेश भेजते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ न्यू और ट्रेंडी संदंशों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी पर इन वॉलपेपर के साथ दें रिश्तेदारों और दोस्तों को शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरक चतुर्दशी पर दो बधाई
साथ में सभी को बांटों मिठाई
ये दिन है सबसे खास
नरक से बचाता है विश्वास
नरक चतुर्दशी 2021 की शुभकामनाएं!
दीप सजे जैसे मोती की लड़ियां हैं
नन्हें नन्हें हाथों में फूलझड़ियां हैं
जलते हुए अनार दिवाली लाई है
खुशियों का संसार दिवाली लाई है।
नरक चतुर्दशी 2021 की शुभकामनाएं!
चांद को चांदनी मुबारक
सूरज को रोशनी मुबारक
आपको और आपके पूरे परिवार को
नरक चतुर्दशी मुबारक।
नरक चतुर्दशी 2021 की शुभकामनाएं!
दीपक के प्रकाश की तरह ही
आपके जीवन में चारो ओर रोशनी हो
बस यही कामना है हमारी
इस छोटी दिवाली पर।
नरक चतुर्दशी 2021 की शुभकामनाएं!