Narak Chaturdashi 2022: त्योहार का मौसम आ चुका है। दिवाली का हर किसी को इंतजार रहता है। इस साल दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जा रही है। इसके दिवाली से पहले नरक चतुर्दशी का पर्व होता है। तिथियों के संयोग के कारण इस बार नरक चतुर्दशी का पर्व भी दिवाली के दिन ही है। नरक चतुर्दशी को लेकर खास मान्यता है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने नरकासुर नाम के दैत्य का वध किया था और उसकी कैद से लगभग 16 हजार महिलाओं को मुक्त कराया था। वहीं नरक चतुर्दशी में यम देव के लिए शाम के वक्त दीया जलाया जाता है। कई महिलाएं नरक चतुर्दशी के दिन व्रत रखती हैं और घर की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। नरक चतुर्दशी के दिन कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी के मौके पर कौन से काम करने चाहिए।
Narak Chaturdashi 2022: नरक चतुर्दशी पर जरूर करें ये पांच काम, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उबटन लगाकर स्नान करना
नरक चतुर्दशी को रूप चौदस भी कहते हैं। इस दिन सुबह जल्दी उठकर चेहरे और शरीर के अन्य अंगों में उबटन लगाया जाता है। उसके बाद पानी में नीम की पत्ती डालकर स्नान किया जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन उबटन और स्नान करना शुभ माना जाता है।
यम देव के नाम का दीया जलाएं
छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा होती है। इस दिन शाम के वक्त घर के दरवाजे पर यम देव के नाम का दीया जलाया जाता है। मान्यता है कि यम देव के लिए दीपक जलाने से परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु नहीं होती।
14 दीये जलाएं
नरक चतुर्दशी के मौके पर यम देव के नाम का दीया जलाने के साथ ही सूर्यास्त के बाद घरों के दरवाजे पर चौदह दीए जलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके रखना चाहिए। नरक चौदस के नाम के इन चौदह दीयों का लौह परिवार की सभी परेशानियों को जलाकर खत्म कर देते हैं।
भगवान कृष्ण की पूजा
छोटी दिवाली के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है। छोटी दिवाली के मौके पर श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।