फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पहने इस रंग के कपड़े, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना

Fri, 12 Oct 2018 01:26 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2018: Know which colour is best for worshiping the nine forms of Goddess Durga

रंग सिर्फ जीवन में ही नहीं, धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। धार्मिक मान्यतानुसार, विभिन्न देवी-देवताओं के भी पसंदीदा रंग होते हैं। माता रानी की कृपा आप पर बरसती रहे, इसके लिए नवरात्र के हर दिन मां की पसंद के रंग वाले वस्त्र धारण कर पूजन करना चाहिए। 



रंगों का हमारे देवी-देवताओं, पर्वों और त्योहारों से भी विशेष जुड़ाव है। हर रंग किसी न किसी देवी या देवता को प्रिय होता है। ऐसे में नवरात्र पर्व में भी प्रत्येक दिन किस रंग के कपड़े धारण करने चाहिए, इसे ध्यान में रखकर आप माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकती हैं। नवरात्र में हर दिन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

Navratri 2018: Know which colour is best for worshiping the nine forms of Goddess Durga
शैलपुत्री
नवरात्र के नौ दिनों में नौ रंगों के कपड़े पहनने और मां की पूजा करने का खास महत्व है।नवरात्र के नौ दिन काले कपड़े पहनना वर्जित होता है। इन्हें धारण करने से पूजा निष्फल हो जाती है और अशुभ फल मिलता है। 

नवरात्र का पहला दिन प्रतिपदा का दिन कहलाता है।इस दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है।ये ही नवदुर्गाओं में प्रथम हैं।भक्तों को माता शैलपुत्री को भूरे रंग की साड़ी पहनाकर शृंगार करना चाहिए। इसके अलावा भक्तों को भी इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर भक्ति में लीन होना चाहिए। पूजा के दौरान और पूजा के बाद भी इस रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
Navratri 2018: Know which colour is best for worshiping the nine forms of Goddess Durga
ब्रह्मचारिणी
नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है। ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का मतलब होता है आचरण, यानी ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। भक्तों को दूसरे दिन माता का नारंगी रंग से शृंगार करना चाहिए, वहीं भक्ति में डूबे भक्तों को हरे रंग की पोशाक पहनना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2018: Know which colour is best for worshiping the nine forms of Goddess Durga
चंद्रघंटा
नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप माता चंद्रघंटा का पूजन होता है। माता चंद्रघंटा को श्वेत रंग की पोशाक धारण कराएं। वहीं भक्त अगर इस दिन भूरे रंग के कपड़े पहनते हैं, तो देवी मां को अधिक प्रसन्नता होती है।
विज्ञापन
Navratri 2018: Know which colour is best for worshiping the nine forms of Goddess Durga
कूष्मांडा
नवरात्र के चौथे दिन दुर्गा मां के चौथे रूप माता कूष्मांडा की अाराधना की जाती है। ये दिन बहुत पवित्र होता है। भक्त पूरी निष्ठा और मन से देवी की पूजा करते हैं। भक्तों को लाल रंग की पोशाक में माता कूष्मांडा का शृंगार करना चाहिए। वहीं भक्तों को खुद नारंगी रंग के कपड़े पहनकर माता का आशीर्वाद लेना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed