फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: विल स्मिथ की कमाई जान रह जाएंगे हैरान, अरबों के मालिक हैं ऑस्कर अवॉर्ड विजेता

Wed, 30 Mar 2022 01:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Mar 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Oscar 2022 Actor Will Smith Net Worth in Hindi Income House Car Collection Property Celebrity Lifestyle
विल स्मिथ लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/willsmith/

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टर विल स्मिथ का नाम चर्चा में बना हुआ है। 'द मैन इन ब्लैक' के अभिनेता विल स्मिथ वैसे तो काफी मशहूर हैं। दुनियाभर विल स्मिथ की बड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उनके दमदार अभिनय और फिल्मों के प्रशंसक हैं लेकिन इन दिनों अपने अभिनय के लिए नहीं, बल्कि ऑस्कर से जुड़े एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। विल स्मिथ ने हाल ही में हुए 94वें अकेडमी अवार्ड के दौरान मंच पर जाकर होस्ट कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि ऑस्कर में विवाद के साथ ही उनके नाम एक उपलब्धि भी जुड़ी। विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। विल स्मिथ मात्र 18 साल की उम्र में करोड़पति बन गए थे। उसके बाद से उनका फिल्मी करियर, लाइफस्टाइल, आय और संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हुई है। आज विल स्मिथ अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सालाना कमाई इतनी ज्यादा होती है, जिसे जान कोई भी हैरान रह जाए। चलिए जानते हैं ऑस्कर अवॉर्ड विजेता विल स्मिथ की लग्जरी लाइफ, उनके शौक, आलीशान घर व गाड़ियों के कलेक्शन और कुल संपत्ति के बारे में।

Oscar 2022 Actor Will Smith Net Worth in Hindi Income House Car Collection Property Celebrity Lifestyle
विल स्मिथ लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/willsmith/

विल स्मिथ का घर

मात्र 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने और रैप के जरिए करोड़ों की कमाई करने वाले विल स्मिथ का आलीशान घर किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है। कैलिफोर्निया के मालिबू और कैलाबास की पहाड़ियों पर 100 एकड़ की प्रॉपर्टी में विल स्मिथ का  महल जैसा बंगला, कई गेस्ट हाउस, एक प्राइवेट झील, टेनिस कोर्ट और अस्तबल आदि है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की कीमत 7.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 56 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा स्मिथ की 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में एक मल्टी होम प्रॉपर्टी है। विल स्मिथ 100 मिलियन डॉलर के रियल एस्टेट के मालिक हैं।

Oscar 2022 Actor Will Smith Net Worth in Hindi Income House Car Collection Property Celebrity Lifestyle
विल स्मिथ लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/willsmith/

विल स्मिथ का कार कलेक्शन

एक्टर के महल जैसे आलीशान बंगले में शानदार गाड़ियां सजी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल स्मिथ के पास लग्जरी मोटर होम है, जिसमें 22 पहिए हैं। उनके पास एक डबल डेकर होम कार भी है। इस मोटर कार की कीमत 18.67 करोड़ रुपये है। शूटिंग के दौरान विल स्मिथ इस चलते फिरती घर जैसी कार में ही रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा विल स्मिथ के पास दुनिया की सबसे महंगी कारें भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar 2022 Actor Will Smith Net Worth in Hindi Income House Car Collection Property Celebrity Lifestyle
विल स्मिथ लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/willsmith/

विल स्मिथ की कमाई

एक्टर विल स्मिथ फिल्मों, विज्ञापनों और निवेश से मोटी कमाई करते हैं। उनका सालाना कमाई 40 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में विल स्मिथ साल भर में तीन अरब से ज्यादा कमा लेते हैं। साल 2017 में विल स्मिथ को नेटफ्लिक्स की फिल्म ब्राइट के लिए 20 मिलियन डॉलर मिले थे। उसके सीक्वल से विल स्मिथ ने 35 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। विल इंस्टाग्राम, यू ट्यूब और टिकटाॅक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके भी कमाई करते हैं।

विज्ञापन
Oscar 2022 Actor Will Smith Net Worth in Hindi Income House Car Collection Property Celebrity Lifestyle
विल स्मिथ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

विल स्मिथ की नेट वर्थ

अगर ऑस्कर विजेता विल स्मिथ की कुल संपत्ति की बात करें तो वह 350 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। भारतीय करेंसी में विल स्मिथ की नेट वर्थ करीब 27 अरब है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed