भारतीय क्रिकेट में अपने स्किल्स और रिकाॅर्ड्स के लिए फैंस के दिल पर राज करने वाले पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का आज जन्मदिन है। क्रिकेट की दुनिया में राहुल द्रविड़ मिस्टर कूल के नाम से जाने जाते हैं। उनकी विनम्रता और शांत अंदाज के कारण फैंस का प्यार उनके लिए बढ़ता है। इतना ही नहीं राहुल द्रविड़ को 'मिस्टर भरोसेमंद' भी कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट लीजेंड बनाने में राहुल द्रविड़ की डांट का भी बड़ा रोल हैं। राहुल द्रविड़ पूर्व भारतीय क्रिकेटर, टीम के कप्तान रह चुके हैं और अब भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं। वह लंबे अरसे से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं, लेकिन खुद को विवादों, मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रखना ही पसंद करते हैं। फील्ड पर उनके शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड के बारे में लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि राहुल द्रविड़ कितना कमाते हैं? टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की नेटवर्थ, इनकम,कार कलेक्शन के बारे में जानिए सब कुछ।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कितना कमाते हैं राहुल द्रविड़? जानिए क्रिकेट के हेड कोच की नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल द्रविड़ की नेटवर्थ
11 जनवरी 1973 को जन्मे राहुल द्रविड़ को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि वह सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। राहुल द्रविड़ की कुल संपत्ति 23 मिलियन डॉलर यानि भारतीय रुपयों में 172 करोड़ रुपये से अधिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल की प्रति महीना कमाई एक करोड़ और सालाना 12 करोड़ रुपये है।
राहुल द्रविड़ कमाई का जरिया
राहुल द्रविड़ की कमाई की बात करें तो वह दो साल अंडर -19 के मुख्य कोच रहे हैं, जिसके लिए उन्हें करीब 5 करोड़ रुपये मिले। नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड के तौर पर उन्हें 60 लाख रुपये महीना मिलता है। जब भारत अंडर 19 विश्व कप 2018 जीता था, तो उन्हें बोनस के तौर पर 50 लाख रुपये दिए गए थे, हालांकि द्रविड़ ने इसे लेने से मना कर दिया था। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के हेड कोच के तौर पर उनकी कमाई करोड़ों में है।
राहुल द्रविड़ का आलीशान घर
राहुल द्रविड़ के दो बेटे हैं। द्रविड़ अपने परिवार के साथ बेंगलुरु के इंदिरा नगर में रहते हैं। यहां राहुल का एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जाती है।
राहुल द्रविड़ का कार कलेक्शन
इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को भी लग्जरी कारों का शौक है। राहुल द्रविड़ के पास मर्सिडीज बेंज है। इसके अलावा द्रविड़ के कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी क्यू5 लग्जरी एसयूवी जैसी गाड़ियां भी हैं।