सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor Fitness: फिल्म रामायण के लिए रणबीर कपूर ने अपनाई ये सख्त डाइट, ऐसे किया ट्रांसफॉर्मेशन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 03:54 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Diet Chart: रामायण फिल्म में श्रीराम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर ने सख्त डाइट, नियमित वर्कआउट और डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल अपनाई। उन्होंने जंक फूड से दूरी बनाकर हाई-प्रोटीन और हेल्दी डाइट फॉलो की।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Fitness Secret Diet Chart Body Transformation For Ramayana Movie
रणबीर कपूर ने कैसे किया बाॅडी ट्रांसफोर्मेशन - फोटो : Amar ujala

Ranbir Kapoor Diet Chart: रणबीर कपूर आगामी फिल्म रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस रोल के लिए उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बड़े बदलाव किए हैं। एक दिव्य और फिट लुक पाने के लिए रणबीर ने अनुशासन, सादगी और फिटनेस पर खास ध्यान दिया। रणबीर कपूर का यह ट्रांसफॉर्मेशन दिखाता है कि किसी भी बड़े रोल के लिए समर्पण और अनुशासन कितना जरूरी होता है। उनकी लाइफस्टाइल और डाइट हर किसी के लिए प्रेरणा बन सकती है। आइए जानते हैं श्रीराम के रोल में ढलने के लिए एक्टर रणबीर कपूर ने कैसा फिटनेस प्लान और डाइट चार्ट अपनाया। 

Trending Videos
Ranbir Kapoor Fitness Secret Diet Chart Body Transformation For Ramayana Movie
भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

कैसी रही रणबीर कपूर की लाइफस्टाइल?


अनुशासन और रूटीन
 
बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक संतुलित लाइफस्टाइल को फाॅलो करते हैं। फिल्म एनिमल के लिए वजन बढ़ाना हो या फिल्म रामायण के लिए श्रीराम की भूमिका को अपनाना हो, वह एक अनुशासित जीवनशैली अपनाते हैं। रोजाना एक तय रूटीन फॉलो करते हैं। जैसे सुबह जल्दी उठना, वर्कआउट और मेडिटेशन आदि।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Fitness Secret Diet Chart Body Transformation For Ramayana Movie
रणबीर कपूर और साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर का डाइट प्लान

रणबीर कपूर हाई प्रोटीन डाइट को अपनाते हैं। उनकी डाइट में चिकन, अंडे और दालें शामिल हैं। ये मसल्स बनाने के लिए जरूरी है। इसके अलावा वे हरी सब्जियों, फलों और अनाज का सेवन करते हैं। हालांकि फिल्म रामायण की शूटिंग के दौरान सख्त शाकाहारी डाइट और सात्विक जीवन शैली अपनाई। उन्होंने नॉनवेज, शराब और धूम्रपान छोड़ दिया। 

अभिनेता जंक फूड से दूर रहते हैं। उन्होंने पूरी तरह से प्रोसेस्ड फूड और शक्कर को छोड़ दिया। वह पर्याप्त पानी पीते हैं और खुद को हाइड्रेट रखते हैं।

Ranbir Kapoor Fitness Secret Diet Chart Body Transformation For Ramayana Movie
रणबीर कपूर वर्कआउट - फोटो : Instagram
रणबीर कपूर का वर्कआउट रूटीन
 

रणबीर कपूर रोजाना वर्कआउट करते हैं। उनके व्यायाम और वर्कआउट प्लान में वेट ट्रेनिंग शामिल है। वह कार्डियो करते हैं और योग व स्ट्रेचिंग करते हैं। मेडिटेशन, योग और व्यायाम से मजबूत बाॅडी बनाई, साथ ही मानसिक मजबूती भी पाई।


 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Fitness Secret Diet Chart Body Transformation For Ramayana Movie
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82

मेंटल फिटनेस

रणबीर ने ध्यान और योग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल किया, जिससे मानसिक शांति और फोकस बना रहता है। वह रोजाना मेडिटेशन करते हैं और खुद को शांत रखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed