फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rang panchami 2019: होली के पांचवें दिन मनाई जाती है रंग पंचमी, जानें इसके बारे में

Mon, 25 Mar 2019 12:29 PM IST
sapna singla लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Mon, 25 Mar 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Rang panchami 2019 importance and significance of this festival
rang panchami - फोटो : instagram

होली के पांचवे दिन यानी कृष्ण पंचमी के दिन देशभर में रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भी होली की तरह रंग खेले जाते हैं। भगवान कृष्ण और राधा जी को अबीर गुलाल लगाया जाता है। यह त्योहार चैत्रमास की कृष्णपक्ष की पंचमी देवी देवताओं को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हवा में गुलाल उड़ाने और एक दूसरे को रंग लगाने से देवी देवता आकर्षित होते हैं।

Rang panchami 2019 importance and significance of this festival
holi - फोटो : अमर उजाला

इस दिन वातावरण में उड़ने वाले रंग को लेकर यह भी माना जाता है कि उड़ते हुए गुलाल से व्यक्ति में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक गुण प्रवेश करते हैं। भगवान भी आसमान में रंगों के जरिए अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

Rang panchami 2019 importance and significance of this festival
देहरादून में होली - फोटो : अमर उजाला

यह त्योहार खासतौर पर महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग पकवान, जिसमें मुख्य रूप से पूरनपोली बनाकर इस पर्व को मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rang panchami 2019 importance and significance of this festival
anandpur holi

महाराष्ट्र में रंग पंचमी के दिन मछुआरों की बस्ती में इस दिन खास आयोजन होता है। नाच गाना से लेकर खाने पीने के बंदोबस्त किए जाते हैं। इस दिन मछुआरे एक-दूसरे के घर पर मिलने जाते हैं और  शादी तय करने के लिए इस दिन को सर्वोत्तम मानते हैं।

विज्ञापन
Rang panchami 2019 importance and significance of this festival
udaipur holi

मध्यप्रदेश में रंग पंचमी खेलने की परंपरा काफी पुरानी है। मध्यप्रदेश के इंदौर में रंग पंचमी के दिन सड़को पर जुलूस निकाल के हर्बल रंग मिला सुगंधित जल का छिड़काव होता है। वहीं राजस्थान के जैसलमेर में इस खास दिन को खूब धूमधाम से मनाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed