सब्सक्राइब करें

Kal Kaun Sa Day Hai: कल वैलेंटाइन वीक का कौन सा दिन है? प्यार का ये खास दिन भूलना मत!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Feb 2026 12:13 PM IST
सार

14 February Ko Kya Hai: वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है, जिसका समापन 14 फरवरी को होना है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि 14 फरवरी को कौन सा डे है, तो यहां आपको संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
 

विज्ञापन
14 February Ko Kya Hai Valentine Week Kal Kaun Sa Day Hai
वैलेंटाइन वीक का कल कौन सा दिन है - फोटो : Amar Ujala

वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जा रहा है जो कि हर वर्ष 7 फरवरी से शुरू होता है औऱ 14 फरवरी को इस प्यार के सप्ताह का समापन होता है। वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार के प्रतीक के रूप में समर्पित है। इस मौके पर हर दिन अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को खास और यादगार बनाने का प्रयास कपल करते हैं। इसपूरे सप्ताह में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है, जैसे फूल देने का दिन, गिफ्ट देने का दिन या रोमांटिक डेट का दिन। 



आखिरी दिन यानी 14 फरवरी भी प्यार और अपनापन व्यक्त करने का दिन है। यह सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस रिश्ते के लिए है जो आपके दिल के करीब है। लेकिन अगर आप वैलेंटाइन सप्ताह के दिनों को लेकर कंफ्यूजन में हैं तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि 14 फरवरी को कौन सा दिन होता है।

Trending Videos
14 February Ko Kya Hai Valentine Week Kal Kaun Sa Day Hai
Valentine's Day 2026 - फोटो : अमर उजाला

14 फरवरी को कौन सा दिन है?

  • हर साल 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाया जाता है।
  • यह दिन प्यार, रिश्तों और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए समर्पित होता है।
  • वैलेंटाइन डे प्यार के सप्ताह का आखिरी दिन है औ किस डे से पहले मनाया जाता है।
  • वैलेंटाइन डे अपने प्रिय के साथ समय बिताया जाता है औऱ दिल की बात करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
14 February Ko Kya Hai Valentine Week Kal Kaun Sa Day Hai
वैलेंटाइन सप्ताह की लिस्ट - फोटो : Amar Ujala

वैलेंटाइन वीक लिस्ट (7 फरवरी से 14 फरवरी)

  • 7 फरवरी – रोज डे

  • 8 फरवरी – प्रपोज डे

  • 9 फरवरी – चाॅकलेट डे 

  • 10 फरवरी – टेडी डे

  • 11 फरवरी – प्राॅमिस डे

  • 12 फरवरी – हग डे

  • 13 फरवरी – किस डे

  • 14 फरवरी – वैलेंटाइन डे


वैलेंटाइन डे का महत्व

  • वैलेंटाइन डे का नाम संत वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है, जो प्रेम और समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं।
  • यह दिन सिर्फ कपल्स के लिए नहीं, बल्कि दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के प्रति प्यार जताने का भी अवसर है।
  • आज के समय में यह दिन रिश्तों को मजबूत करने, गलतफहमियां दूर करने और नई शुरुआत करने का प्रतीक बन चुका है।
14 February Ko Kya Hai Valentine Week Kal Kaun Sa Day Hai
वैलेंटाइन डे मनाने के फायदे - फोटो : Adobe stock

वैलेंटाइन डे मनाने के फायदे


1. रिश्तों में मजबूती

अपने पार्टनर या प्रियजन को समय देना रिश्तों को मजबूत बनाता है।

2. भावनात्मक जुड़ाव

खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने से मानसिक संतुलन बेहतर होता है।

3. तनाव में कमी

प्यार और सकारात्मक बातचीत तनाव को कम करने में मदद करती है।

4. यादगार पल

यह दिन जीवनभर की खूबसूरत यादें बनाने का मौका देता है।

विज्ञापन
14 February Ko Kya Hai Valentine Week Kal Kaun Sa Day Hai
वैलेंटाइन डे पर किन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

वैलेंटाइन डे पर किन बातों का रखें ध्यान


1. भावनाओं का सम्मान करें

किसी पर भी अपने विचार या भावनाएं थोपें नहीं।

2. बजट का ध्यान रखें

महंगे गिफ्ट जरूरी नहीं, सच्ची भावना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

3. सुरक्षा और मर्यादा

सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखें।

4. सोशल मीडिया पर सावधानी

निजी पलों को साझा करने से पहले सोचें।

5. सहमति जरूरी

किसी भी रिश्ते में सम्मान और सहमति सबसे महत्वपूर्ण होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed