फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पांच इशारे बताते हैं कहीं आप किसी के साथ एकतरफा प्यार में तो नहीं?

Mon, 12 Aug 2019 03:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 12 Aug 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
5 signs indicate that you are in one sided relationship
जब हम किसी के साथ प्यार में होते हैं तो हमेशा कोशिश करते हैं कि हमारा पार्टनर हमारी किसी बात से नाराज न हों। इसके लिए हम हर संभव कोशिश करते हैं। उसके साथ बात करना, मूवी देखना, उसे गिफ्ट देना या फिर सारे छोटे बड़े काम करना। लेकिन कभी आपने ध्यान दिया है कि जिसके साथ आप अपना सारा समय बिताना चाहते हैं वो आपको प्यार करता भी है या नहीं। ऐसा तो नहीं कि आप किसी इंसान को एक तरफा प्यार करके अपना समय बर्बाद कर रहें हैं। अगर ऐसा है तो ये पांच इशारे आपको समझने में मदद करेंगे कि आप जिसे प्यार करती हैं वो भी आपको उतना ही प्यार करता है कि नहीं।

 

5 signs indicate that you are in one sided relationship
क्या आप ही हमेशा पहल करते हैं
क्या आपने ध्यान दिया है कि जब भी कभी बात करने की पहल होती है तो वो आप ही करती हैं। फोन पर बात करना हो या मैसेज भेजना आप ही हर बार कोशिश करती है उसके संम्पर्क में रहने की। अगर आपने बात करना बंद कर दिया तो फिर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती है। इस तरह की परिस्थिति में तुरंत ही आपको सोचने की जरूरत है। 

 

5 signs indicate that you are in one sided relationship
आप उसकी प्राथमिकता नहीं होती हैं
क्या कभी ऐसा हुआ है कि मिलने की बात पर वो हमेशा अपनी सुविधा के अनुसार मिलते हैं। या फिर कभी पहले से ही मिलने की बात तय हुई है लेकिन वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए उसे कैंसल कर दे और आपको ऐसी किसी पार्टी में आने के लिए भी न कहें। ये सब बातें जाहिर करती हैं कि भले ही आप उसे प्यार करती हैं लेकिन वो आपको आपनी प्राथमिकता नहीं मानता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 signs indicate that you are in one sided relationship
रिलेशनशिप की समस्याएं
हर रिश्ते में कुछ न कुछ समस्याएं होती हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि आप दोनों के बीच झगड़ा हो जाए। क्या आपने ध्यान दिया है कि जब भी दोनो के बीच झगड़ा होता है तो वह इसे सुलझाने की कोई कोशिश नहीं करता है। गलती चाहे उसी की हो लेकिन माफी हमेशा आप मांगती हैं और आपका पार्टनर इन सब बातों को अनदेखा करता है।
 

 

विज्ञापन
5 signs indicate that you are in one sided relationship
आप इस रिश्ते को लेकर दुविधा में रहती हैं

बहुत सी बातों को सोच कर आपको अपने रिश्ते को लेकर दुविधा होती है कि वो आपसे प्यार करता भी है कि नहीं। इसके साथ ही कभी भी आपका पार्टनर आपके प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करता है। अगर रिलेशनशिप में इस तरह की दुविधा मन में आ रहीं हैं तो आपको ये समझना होगा कि ये आपका एक तरफा प्यार है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed