बॉलीवुड फैन्स इस बात को लेकर बहुत उतावले हो जाते हैं जब फिल्म जगत में किसी स्टार्स का अफेयर या शादी की खबर आती है। हाल ही में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शाही अंदाज में शादी की और कुछ शादियों में बहुत अंजान रिश्ते देखे गए। इसी के चलते बात करेंगे बॉलीवुड की उन 8 शादियों के बारे में जिनपर फैन्स को विश्वास करना मुश्किल हो गया...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
ये हैं बॉलीवुड की 8 चौंकाने वाली शादियां, आखिरी वाली का तो पता ही नहीं चला था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर शाहिद कपूर की। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज संग अफेयर्स में असफल होने के बाद शाहिद ने 21 साल की मीरा राजपूत से शादी रचा ली। बता दें कि लोगों के लिए मीरा बिल्कुल नई थी और लोग उनके बारे में जानने के लिए बेताब हुए जा रहे थे। शाहिद और मीरा की शादी ही नहीं बल्कि उनके बीच उम्र का गेप भी खबरों में बना रहा। बता दें कि मीरा शाहिद कपूर से 13 साल छोटी हैं।
बॉलीवुड में सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी भी फैन्स को चौंका देने वाली साबित हुई थी। साल 1991 में सैफ और अमृता ने शादी कर बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी। बता दें कि एक्ट्रेस अमृता सिंह उम्र में सैफ से 13 साल बढ़ी हैं। यहां तक कि अमृता ने सैफ से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म तक अपनाया था। लेकिन 13 साल बाद साल 2004 में यह शादी टूट गई। इसके बाद अमृता ने बेटी सारा अली खान को पालने में ही ध्यान लगाया।
इस कड़ी में एक्टर सुनील दत्त और नरगिस का नाम भी शामिल है। फिल्म मदर इंंडिया से शुरू हुई इनकी लवस्टोरी शादी पर जाकर रुकी। लेकिन नरगिस का नाम हमेशा राज कपूर के साथ जोड़ा जाता रहा था। लेकिन सुनील और नरगिस की अचानक हुई शादी ने उनके फैन्स को हैरान ही कर दिया। दरअसल, फिल्म मदर इंडिया में शूटिंग के दौरान एक भयानक हादसे में सुनील ने नरगिस की जान बचाई थी। इस पर नरगिस ने अपनी डायरी में लिखा था कि ' अगर उस दौरान सुनील नहीं आते तो मेरी जिंदगी कब की खत्म हो चुकी होती, क्योंकि उस आग में फंसने का डर सिर्फ में समझ सकती थी, लेकिन मैं जीना चाहती थी, ऐसे में सुनील दत्त ने कहा और मैंने महसूस किया और हम बच गए।
बॉलीवुड की एक और चौंकाने वाली शादी में बोनी कपूर और श्रीदेवी का भी नाम आता है। बता दें कि इस शादी से पहले श्रीदेवी गर्भवती हो चुकी थीं और इस बात की चर्चा पूरे फिल्म जगत में की जा रही थी। लेकिन बोनी पहले से ही शादीशुदा थे और उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे श्रीदेवी से शादी रचा ली।