{"_id":"6a81c58e085d3a268c00312b","slug":"tiranga-yatra-taken-out-with-1100-tricolours-hastinapur-steeped-in-the-spirit-of-patriotism-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105311-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 1100 तिरंगों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा हस्तिनापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 1100 तिरंगों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा हस्तिनापुर
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में कस्बे लोग स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जैन मुनि प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य में तिरंगा ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिक, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, जैन समाज के लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते लोगों से कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नेहरू पार्क से हुआ। यात्रा जीआईसी चौराहा, मुख्य बाजार समेत कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए जंबूद्वीप पर समापन किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा और स्वागत कर उत्साह बढ़ाया। यात्रा का मुख्य आकर्षण एक साथ लहराते 1100 तिरंगे रहे। तिरंगे के साथ चल रहे विद्यार्थियों और युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए।
जैन मुनि प्रतीक सागर महाराज ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यात्रा में मुकेश ठाकुर, गौरव गुर्जर, सोमनाथ पपनेजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, अमित शर्मा, अमनपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जैन समाज के लोग मौजूद रहे।