सब्सक्राइब करें

जिन कपल के बीच होती रहती है हल्की-फुल्की नोकझोंक, होता है ये फायदा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 31 May 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
according to research fighting couple live long life

ऐसा कहा जाता है कि रिश्ते में प्यार के साथ-साथ तकरार भी जरुरी है। वरना रिश्ते में केवल रोमांस बचा हो तो एक समय के बाद सारा स्पार्क खत्म हो जाता है। क्योंकि नोकझोंक के बाद रूठने और मनाने के दौरान कपल्स में आपसी समझ तो बढ़ता ही है। साथ में प्यार का रंग और भी गहरा होता है। और ये बात हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि स्टडी में ये बात सामने आई है कि रिश्ते में नोकझोंक जरूरी है। 

according to research fighting couple live long life

रिसर्च के मुताबिक छोटी-छोटी बात पर लड़ने-झगड़ने और नोकझोंक करने वाले कपल एक लंबा जीवन जीते हैं उन कपल की तुलना में जो केवल प्यार करते हैं। आपको स्पष्ट कर दें कि लड़ाई-झगड़े का मतलब मारपीट नहीं बल्कि हल्की-फुल्की कहासुनी से है। 

according to research fighting couple live long life

स्टडी के मुताबिक अमेरिका के औसत कपल के बीच 19 बार कहासुनी और नोकझोंक होती है, जिससे कई बार तकरीबन पांच दिन तक साथी के साथ नहीं सोते हैं। इस शोध में यह नतीजा सामने निकलकर आया है कि कपल के बीच होने वाली कहासुनी हर तरीके से बुरी या हानिकारक नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
according to research fighting couple live long life

कई बार ये नोकझोंक लंबी उम्र की वजह भी बनती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि छोटी-छोटी बातों का मुद्दा ना बनाएं वरना आगे जाकर आपको परेशानी हो सकती है। शोध में यह भी बताया गया कि फैमिली में होने वाली कहासुनी में लंबी उम्र का राज छिपा है।

विज्ञापन
according to research fighting couple live long life
इस स्टडी में 192 शादीशुदा जोड़ों को शामिल किया गया था, जिनकी उम्र 32 साल से कम थी। इस दौरान उनके आपसी व्यवहार व हरकतों पर नजर रखी गई और कपल से उनकी निजी जिंदी से जुड़े सवाल पूछे गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed