सब्सक्राइब करें

जब जिंदगी में सबकुछ हार जाएं और टूट जाएं सारे सपने तो खुद को इस तरह संभालें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 31 May 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
tips for smile after broken dream in hindi

हर किसी के कुछ ख्वाब होते हैं कुछ ख्वाहिशें होती हैं जिसको पूरा करने के लिए लोग सारी हदें पार कर देते हैं। और जहां तक सपनों के साकार होने की संभावनाएं बनी रहती हैं वह उस स्तर तक जाकर मेहनत करते हैं फिर भी उनके ख्वाब अधूरे रह जाते हैं। ऐसे में लोग अपने आपको सबसे ज्यादा कमजोर व टूटा हुआ महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि जिंदगी में अब कुछ बचा नहीं है जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप भी इस तरह का बिखराव महसूस कर रहे हैं तो कुछ टिप्स अपनाइए और खुद को एक जिंदादिल इंसान बनाइए।

tips for smile after broken dream in hindi
- फोटो : pexels.com

जिंदगी रुकनी नहीं चाहिए। क्योंकि चलती की नाम है जिंदगी। इसलिए अपने आप को लंबे समय तक बांध कर ना रखें। जब सबकुछ समझ से बाहर हो जाएं तो ईश्वर पर जीवन की डोर को छोड़ दीजिए। हालांकि जीवन में ठहराव की बहुत जरूरत है लेकिन इतना भी नहीं कि जिंदगी रुकी हुई लगे। 

tips for smile after broken dream in hindi

जब भी आपको ऐसा लगे कि जीवन का सबसे बड़ा सपना टूट गया है तो खुद को थोड़ा वक्त दें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खुद को एक अंधेरे कमरे में बंद कर लें। अगर आप रोना चाहते हैं, चीखना चाहते हैं तो चीख लीजिए। आपके दिल में जो भी भाव हो उसे प्रकट करिए। इससे मन हल्का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for smile after broken dream in hindi
- फोटो : unsplash.com

अगर आपको लगता है कि आप पूरी तरह से टूट चुके हैं तो प्राकृतिक जगहों पर वक्त बिताएं ताकि टूटे हुए सपनों के दुख से आप बाहर निकल सकें। जबतक आप इस तकलीफ से बाहर नहीं निकलेंगे तब तक आप नई शुरुआत नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
tips for smile after broken dream in hindi

जीवन को दूसरों के नजरिए से देखना बंद करें। क्योंकि ये आपका जीवन है आपका संघर्ष है। अपनी सीख से जीवन को जिएं। हालांकि आप दूसरे से सलाह ले सकते हैं लेकिन आंख मूंद कर उसपर विश्वास ना करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed