फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 75 UP Police officers and personnel to receive President's Police Medal; four firefighters also to be hono

UP: यूपी पुलिस के 75 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, चार दमकलकर्मी भी होंगे सम्मानित

Sat, 15 Aug 2026 09:36 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 15 Aug 2026 09:36 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के 75 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा चार दमकलकर्मियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: 75 UP Police officers and personnel to receive President's Police Medal; four firefighters also to be hono
राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षक, उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। सूची में 20 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सात निरीक्षक, 32 उपनिरीक्षक और 16 हेड कांस्टेबल हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों में एडीजी राम कुमार, डीआईजी सुनीता सिंह, एसपी दया राम, डीसीपी दिनेश त्रिपाठी, सेनानायक नरेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी रवि शंकर, एसपी विनोद कुमार पांडे, एसपी अमृता मिश्रा, एसपी आशुतोष शुक्ला, एएसपी बल रामाचारी दुबे, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एएसपी कुलदीप सिंह, एएसपी शशांक शेखर सिंह, उप सेनानायक अशोक कुमार सिंह, सहायक सेनानायक धर्मेंद्र कुमार सिंह यादव, डीएसपी रमेश चंद्र राजपूत, डीएसपी पीतम पाल सिंह, डीएसपी विजयमल सिंह यादव, डीएसपी देवी दयाल और डीएसपी कन्हैया प्रसाद शामिल हैं।

विज्ञापन

 

सात निरीक्षकों को भी पदक

निरीक्षक पद पर राम लाल, लक्ष्मण पर्वत, तेज सिंह, शिव कांत शुक्ला, राजीव श्रीवास्तव, घनानंद त्रिपाठी और अमरजीत को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा। इसके अलावा 32 उपनिरीक्षकों और 16 हेड कांस्टेबलों को भी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह वरिष्ठ अधिकारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और हेड कांस्टेबलों समेत कुल 75 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इस वर्ष राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा।

 

चार दमकलकर्मी भी होंगे सम्मानित

सराहनीय सेवा के लिए दमकल विभाग के एफएसएसओ राम मिलन भारती, फायरमैन आरिफ अली व मोइनुद्दीन व ड्राइवर परमेश्वर प्रसाद यादव भी सम्मानित किए जाएंगे। उनको भी पदक मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed